Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मॉनसून के सीजन में ये 6 एप्स हैं आएंगी आपके बेहद काम, जानिए

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 21 Jul 2017 03:22 PM (IST)

    मॉनसून के सीजन में यह एप्स आपके बेहद काम सकती हैं ...और पढ़ें

    मॉनसून के सीजन में ये 6 एप्स हैं आएंगी आपके बेहद काम, जानिए
    मॉनसून के सीजन में ये 6 एप्स हैं आएंगी आपके बेहद काम, जानिए

    नई दिल्ली (जेएनएन)। मानसून आ चुका है। वैसे तो ये सीजन सभी को काफी पसंद होता है। लेकिन कई बार ये परेशानी की वजह भी बन जाता है। बारिश के चलते कई काम से समझौता करना पड़ता है। जैसे कभी आपका बाहर जाकर खाना खाने का मन हो या फिर घर के यूटीलिटी बिल्स जमा करने हो। इसी के चलते हम कुछ एप्स की लिस्ट लाएं हैं जो मानसून के सीजन में हर यूजर के फोन में होनी आवश्यक हैं। अगर ये एप्स आप फोन में रखेंगे तो आपको बारिश में परेशान नहीं होना पड़ेगा।

    UberEats:

    बारीश के मौसम में अगर आपका घर बैठकर कुछ खाने का मन हो तो यह एप आपकी मदद करेगी। इस एप के जरिए आप खाने का सामान अपने घर डिलीवर करा सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    Groffers:

    घर पर ग्रॉसरी खत्म हो गई है और बाहर बारिश हो रही है तो यह एप आपके काम की है। यहा से आप घर की ग्रॉसरी को मंगवा सकते हैं। यूजर डिलीवरी का दिन और समय खुद तय कर सकता है। उसी समय पर सामान आप तक पहुंच जाता है

    UrbanClap:

    इस एप में यूजर को सभी तरह की सर्विसेस मिल जाएंगी। बारिश में स्किन प्रॉब्लम या फ्रिजी हेयर होना आम बात है। लेकिन बारिश में पार्लर जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह एप आपके घर पर ब्यूटिशियन जैसी सुविधाएं दे सकती है।

    खबरें और भी

    Practo:

    बारिश में बीमार होना भी आम बात है। लेकिन ऐसे मौसम में डॉक्टर के पास जाना मुश्किल होता है। इस एप की मदद से यूजर आस-पास के डॉक्टर सर्च कर सकते हैं। और उनसे कंस्लटेशन भी ले सकते हैं।

    OLA:

    बारिश में कहीं जाना हो या फिर आप कहीं फंस गए हो तो यह एप आपके काम की है। इसके जरिए आप कैब बुक कर सकते हैं।

    Paytm:

    घर बैठे रिचार्ज या बिल जमा कराना हो तो यह एप आपके बेहद काम की है। फोन बिल से टीवी का बिल भी इसकी मदद से चुका सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    ये 10 पॉपुलर एंड्रायड एप्स है आपके फोन के लिए खतरनाक, तुरंत करे अनइनस्टॉल

    दृष्टिहीनों को 'रोशनी' देगा माइक्रोसॉफ्ट का यह नया एप

    अपडेट कीजिए अपना व्हाट्सएप, जुड़ गए तीन नए फीचर्स