Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रेंट के लिए घर की है तलाश तो ये टॉप 5 एप्स आएंगी आपके बहुत काम

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 19 Mar 2017 03:00 PM (IST)

    हम आपके लिए कुछ ऐसी एप्स के ऑप्शन लाएं हैं, जिनके जरिए आप घर बैठे ही किराए के लिए घर ढूंढ सकते हैं ...और पढ़ें

    रेंट के लिए घर की है तलाश तो ये टॉप 5 एप्स आएंगी आपके बहुत काम
    रेंट के लिए घर की है तलाश तो ये टॉप 5 एप्स आएंगी आपके बहुत काम

    नई दिल्ली। क्या आप घर किराए पर लेने की सोच रहे हैं? ये तो हम सभी जानते हैं कि किराए के लिए घर ढूंढना काफी मुश्किल होती है। पहले तो ढंग का घर नहीं मिलता और घर मिल भी जाए तो मकानमालिक अच्छे नहीं होते। साथ ही भागदौड़ी भी करनी पड़ती है। आपकी इसी परेशानी को खत्म करने के लिए हम आपके लिए कुछ ऐसी एप्स के ऑप्शन लाएं हैं, जिनके जरिए आप घर बैठे ही किराए के लिए घर ढूंढ सकते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन एप्स पर:

    99acres:

    यह एप एंड्रायड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। यहां से आप किराए के लिए घर ढूंढ सकते हैं। इसमें आपको 10 लाख से ज्यादा ऑप्शन मिल जाएंगे। इसके जरिए आप घर के मकानमालिक से सीधे कॉन्टैक्ट (फोन, ई-मेल, मैसेज आदि) कर सकते हैं। ऐसे में बीच में ब्रोकर का पैसा नहीं देना पड़ता है।

    MagicBricks:

    यह एप आपकी ही लोकेशन में आपको घर ढूंढ कर देती है। इसमें एक टैप के जरिए ही मकानमालिक से कॉन्टैक्ट किया जा सकता है। यहां प्रॉपर्टी बेचना, खरीदना और किराए पर दी जाती हैं। इसमें आप अलार्म भी सेट कर सकते हैं, जिससे जब भी आपकी लोकेशन में कोई घर खाली होगा, तो आपको पता चल जाएगा।

    NoBroker:

    यह एप उन सभी यूजर्स की मदद करती हैं, जिन्हें किराए पर घर चाहिए। इसमें यूजर को ब्रोकर का शेयर नहीं देना पड़ता है। यहां मकानमालिकों को द्वारा उनके घरों की एक लिस्ट तैयार की गई है, जिसमें से यूजर्स अपने लिए घर ढूंढ कर मकानमालिक से खुद कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    Flatchat:

    यह एप मकानमालिकों और किराएदारों के बीच का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां वो अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। यही नहीं, इसमें यूजर्स घर किराए पर लेने के लिए फ्लैटमेट्स भी ढूंढ सकते हैं। यह एप केवल बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई में काम करती है।

    NestAway:

    इसमें जैसे ही आप प्रॉपर्टी सेलेक्ट कर लेते हैं, वैसे ही आप प्रॉपर्टी को जाकर देख सकते हैं। इससे आपके कॉल करने या बाकि चीजों का समय बच जाता है। यहां से रेंटल एग्रीमेंट्स और रीसिप्ट भी दी जाती हैं।

    यह भी पढ़े,

    PayTm और Mobikwik के साथ भी काम करेगा सरकारी पेमेंट सिस्टम UPI

    RBI ने अपनी मोबइल एप की लॉन्च, अब स्मार्टफोन पर ही मिलेगी सारी जानकारी

    व्हाट्सएप के Text Status फीचर की हुई वापसी, About नाम से है उपलब्ध