Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब गूगल मैप्स देगा बस से जुड़ी जानकारी भी, इस शहर में शुरु हुई सर्विस

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Tue, 25 Jul 2017 09:00 AM (IST)

    यात्री गूगल मैप्स के जरिए शहर के बस की रियल टाइम देख पाएंगे। गूगल मैप का यह नया फीचर एंड्रायड और आईओएस दोनों ही काम करेगा ...और पढ़ें

    अब गूगल मैप्स देगा बस से जुड़ी जानकारी भी, इस शहर में शुरु हुई सर्विस
    अब गूगल मैप्स देगा बस से जुड़ी जानकारी भी, इस शहर में शुरु हुई सर्विस

    नई दिल्ली (जेएनएन)। गूगल ने भारत में अपने गूगल मैप सेवा में एक नए फीचर को जारी किया है। कंपनी ने अपनी मैपिंग सर्विस को स्थानीय बाजार के लिए अधिक प्रासंगिक बनाने के उद्देश्य से ऐसा किया है। कोलकाता के यात्री अब गूगल मैप्स के जरिए वहां के बस की रियल टाइम देख पाएंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है।

    गूगल ट्रांजिट फीचर, जिसके लिए गूगल ने पश्चिम बंगाल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डब्ल्यूबीटीसी) से साझेदारी की है। यह फीचर शहर के लोगों को डब्लूबीटीसी के प्रमुख मार्गों के बारे में रियल टाइम जानकारी देगा। कंपनी ने कहा कि, भविष्य में गूगल एप में दूसरे मार्गों को भी शामिल किया जा सकता है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि कब तक यह हो पाएगा।

    कोलकाता के यात्री रियल टाइम जानकारी से यह भी जान पाएंगे कि कब उनकी बस डेस्टिनेशन तक पहुंचेगी और यात्रा में कब तक का समय लगेगा। इसके अलावा लोग अगले बस के आगमन का समय भी देख सकेंगे। गूगल मैप का यह नया फीचर एंड्रायड और आईओएस दोनों ही काम करेगा।

    गूगल के इस नए फीचर को पाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा..

    1. अपने एंड्रायड या आईओएस डिवाइस पर गूगल मैप एप को खोलें।

    2. मैप में अपना स्थान दर्ज करें और 'गेट डायरेक्शन' आइकन को टैप करें।

    3. यदि यह पहले से ही सिलेक्ट नहीं है, तो समय, बस / ट्रेन संख्या, मार्ग और अधिक देखने के लिए ' transit' आइकन पर टैप करें।

    4. आपको रियल टाइम अराइवल की जानकारी हरे रंग में दिखाई देगी।

    यह भी पढ़ें:

    म्युजिक के शौकीनों के लिए खास हैं ये मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए

    ये 5 बेस्ट लॉन्चर एप देंगे आपके स्मार्टफोन को नया लुक

    मॉनसून के सीजन में ये 6 एप्स हैं आएंगी आपके बेहद काम, जानिए 

    खबरें और भी