Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गूगल प्ले या एप्पल म्यूजिक: आप खुद तय करें कौन है ज्यादा बेहतर

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 10 Apr 2017 05:52 PM (IST)

    आज हम आपको गूगल प्ले म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक के बारे में बताने जा रहे हैं, ...और पढ़ें

    गूगल प्ले या एप्पल म्यूजिक: आप खुद तय करें कौन है ज्यादा बेहतर
    गूगल प्ले या एप्पल म्यूजिक: आप खुद तय करें कौन है ज्यादा बेहतर

    नई दिल्ली (जेएनएन)। भारत में गूगल प्ले म्यूजिक की लॉन्चिंग के बाद एप्पल म्यूजिक को कड़ी टक्कर मिल रही है। गूगल प्ले म्यूजिक करीब 35 मिलियन गानों के साथ आता है। इससे कम कीमत पर ऑफलाइन स्ट्रीमिंग या डाउनलोड किया जा सकता है। आपको बता दें कि गूगल प्ले म्यूजिक पर यूजर्स 50,000 तक गाने अपलोड कर सकते हैं। गूगल म्यूजिक से यूजर्स 89 रुपये प्रति महीने का शुल्क देकर गाने डाउनलोड और स्ट्रीम कर सकते हैं। यह एक इंट्रोडक्ट्री ऑफर है, जो आने वाले समय में 99 रुपये प्रति महीना हो जाएगा।

    गूगल प्ले म्यूजिक एंड्रायड फोन्स में प्री-इंटॉल्ड आएगा। यह कंपनी को फायदा देगा, जो एप्पल के पास नहीं है। साथ ही भारत में एप्पल यूजर्स भी कम है। आज हम आपको गूगल प्ले म्यूजिक और एप्पल म्यूजिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप यह खुद तय कर पाएंगे कि आपके लिए कौन-सी सर्विस ज्यादा बेहतर है।

    2. एप्पल म्यूजिक और गूगल प्ले म्यूजिक दोनों के ही कैटेलॉग भारत में अच्छे हैं। इनका फ्री ट्रायल लेकर आप ये जान सकते हैं कि इनकी सर्विसेस आपके लिए फायदेमंद हैं या नहीं। इसके बाद इनका सब्सक्रिप्शन लेने के बारे में आप विचार कर सकते हैं।

    3. गूगल प्ले म्यूजिक का इंट्रोडक्टरी ऑफर 89 रुपये प्रति महीने का है। यह केवल उन्हीं यूजर्स के लिए वैध होगा, जो पहले 45 दिनों में इसका सब्सक्रिप्शन लेते हैं। इसके बाद इसकी कीमत 99 रुपये प्रति महीने हो जाएगी। साथ ही नए यूजर्स के लिए गूगल 30 दिन का फ्री ट्रायल दे रहा है।

    खबरें और भी

    4. वहीं, एप्पल म्यूजिक का सस्ता प्लान केवल स्टूडेंट्स के लिए है। इसकी कीमत 60 रुपये प्रति महीने है। दूसरे यूजर्स के लिए इसकी कीमत 120 रुपये प्रति महीना है। इसके साथ ही अगर आपने कभी भी एप्पल म्यूजिक का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपको 3 महीने का फ्री ट्रायल मिल सकता है। एप्पल फैमिली सब्सक्रिप्शन 190 रुपये प्रति महीने पर देता है, जिसे 6 यूजर्स एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

    5. गूगल प्ले म्यूजिक अमेरिका में फैमिली सब्सक्रिप्शन दे रही है, लेकिन अभी यह साफ नहीं किया गया है कि यह सब्सक्रिप्शन भारत में दिया जाएगा या नहीं।

    6. वर्तमान के आधार पर देखा जाए तो एप्पल ज्यादा बेहतर स्टूडेंट डील दे रहा है। साथ ही फैमली प्लान दे रहा है, जिसमें यूजर्स के बीच कीमत को बांटा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें,

    Reliance Jio देगा अब फ्री में IPL का मजा, जानिए कैसे

    Google Play music भारत में हुआ लॉन्च, दे रहा है मुफ्त में गानें सुनने का मौका

    YouTube Go एप का बीटा वर्जन भारत में उपलब्ध, खराब इंटरनेट स्पीड में भी देख पाएंगे वीडियो