Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना इंटरनेट खोलें अपने मोबाइल पर कोई भी वेबसाइट, अपनाएं केवल यह 6 स्टेप्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2016 11:50 AM (IST)

    इंटरनेट ब्राउजिंग करते समय हम सभी को फास्ट इंटरनेट स्पीड चाहिए होती है। स्लो इंटरनेट कनेक्शन के चलते न तो ब्राउज हो पाता है और न ही कुछ डाउनलोड हो पात ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। इंटरनेट ब्राउजिंग करते समय हम सभी को फास्ट इंटरनेट स्पीड चाहिए होती है। स्लो इंटरनेट कनेक्शन के चलते न तो ब्राउज हो पाता है और न ही कुछ डाउनलोड हो पाता है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि आप बिना इंटरनेट के भी ब्राउजिंग कर सकते हैं तो क्या आप मानेंगे? नहीं न, लेकिन ये पूरी तरह से संभव है। आप बिना इंटरनेट के भी ब्राउज कर सकते हैं। ये एक एंड्रायड एप द्वारा संभव है। इस एप के जरिए आप वेब पेज (जिसे आप पढ़ना चाहते हैं) को डाउनलोड कर सकते हैं और उसे पूरे दिन पढ़े सकते हैं, चाहें आपके पास इंटरनेट कनेक्शन हो या न हो। इसके साथ ही आप इंटरनेट ब्राउजिंग भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसका तरीका बता देते हैं।

    कैसे करें बिना इंटरनेट के ब्राउजिंग?

    1. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रायड स्मार्टफोन पर Offline browser एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करन है।

    2. एप इंस्टॉल होने के बाद इसे ओपन करें। आपके सामने एक स्क्रीन दिखाई देगी। इसमें आपको + आईकन पर क्लिक करना है।

    3. अगले पेज पर आपको वो लिंक डालना है जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक कर दें।

    4. इसके बाद आपको कुछ देर इंतजार करना होगा जब तक ब्राउजर उस लिंक को डाउनलोड न करें।

    5. डाउनलोड होने के बाद आप इन लिंक्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी ओपन कर सकते हैं।

    6. बस इसके बाद आपने जो भी वेब पेज सेव किए हैं उन्हें ब्राउज कर पाएंगे और डाउनलोड किए गए लिंक भी ओपन कर पाएंगे।