Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब अपने स्मार्टफोन से कहीं भी अपने इशारों पर चलाएं लैपटॉप को

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2016 04:00 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि आप अपने कंप्यूटर को अपने सोफे पर बैठे-बैठे भी कंट्रोल कर सकते हैं। यही नहीं, आप अपनी फाइल्स को घर के बाहर से भी एक्सेस कर सकते है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या आप जानते हैं कि आप अपने कंप्यूटर को अपने सोफे पर बैठे-बैठे भी कंट्रोल कर सकते हैं। यही नहीं, आप अपनी फाइल्स को घर के बाहर से भी एक्सेस कर सकते हैं। कई ऐसी एप्स हैं जिनके जरिए आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही दो एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जरिए ये संभव है। ये दोनों ही एप्स एंड्रायड, आईओएस और विंडोज फोन के लिए उपलब्ध हैं।

    Google Chrome Remote Desktop:

    अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं तो ये एप आपके लिए काफी बेहतरीन साबित हो सकती है। सबसे पहले आपको इसका क्रोम एक्सटेंशन अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल करना है। इसके बाद इसकी ऑफिशियल एप के जरिए आप अपने एंड्रायड या आईफोन के जरिए कंप्यूटर को एक्सेस कर सकते हैं। इससे आप क्रोम के अलावा कंप्यूटर के हर फंक्शन को एक्सेस कर सकते हैं।

    नोट: जब आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Google Chrome Remote Desktop को सर्च करेंगे। तब आपके सामने एक्सटेंशन डाउनलोड करने की विंडो ओपन होगी। इसी विंडो में आपको ऊपर की तरफ GET IT का ऑप्शन मिलेगा इसे क्लिक करने से आप एप भी डाउनलोड कर पाएंगे।

    Microsoft Remote Desktop:

    इस एप के जरिए भी आप अपने कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये एप सिर्फ विंडोज मशीन के साथ ही काम करती है। इसके अलावा विंडोज के प्रोफेशनल वर्जन पर भी ये एप कारगर है। माइक्रोसॉफ्ट इस एप को लगातार ही अपडेट करती रहती है।

    खबरें और भी

    सिर्फ यही ऑप्शन नहीं है जिसके जरिए आप अपने कंप्यूटर को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा भी कई तरीके हैं। ये एप्स बिल्कुल फ्री हैं लेकिन अगर आप चाहें तो कई ऐसे तरीके भी हैं जिनके जरिए भी आप अपने कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, उनके लिए आपको थोड़े पैसे जरुर खर्च करने होंगे जैसे Splashtop और TeamViewer आदि।

    यह भी पढ़े,

    अब व्हाट्सएप खुद पढ़कर बताएगा आपको मैसेज

    आने वाला है व्हाट्सएप का बहुत बड़ा अपडेट, आपके फोन में होंगे ये बदलाव

    अपने स्मार्टफोन पर पसर्नल एप्स को ऐसे हाइड और अनहाइड करें