Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेसबुक हो या व्हाट्सएप कहीं भी इस तरीके से अपने एंड्रायड फोन से करें हिंदी में टाइप

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 24 Sep 2016 10:00 AM (IST)

    ये एप हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में लिखने पर खुद ब खुद ही उसे हिंदी में ट्रांसलेट कर देगी। तो देखा आपने ये कितना आसान है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या आप सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हिंदी में कमेंट्स और पोस्ट लिखना चाहते हैं लेकिन ऐसा कर नहीं पाते? क्या आप जानते हैं कि कई ऐसी एप्स आती हैं जिनके जरिए आप हिंदी टाइप कर सकते हैं। ऐसी ही एक एप google indic keyboard है। ये एप हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में लिखने पर खुद ब खुद ही उसे हिंदी में ट्रांसलेट कर देगी। तो देखा आपने ये कितना आसान है। चलिए आपको इस एप के काम करने का तरीका बता देते हैं।

    एंड्रायड स्मार्टफोन में हिंदी में कैसे करें टाइप?

    1. इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से google indic keyboard एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करनी है।

    2. इसके बाद आप अपने फोन के सेटिंग्स में जाएं। यहां आपको कुछ ऑप्शन मिलेंगे जिसमें से आपको language settings पर टैप करना है।

    3. इसके बाद आपको फोन कीबोर्ड के ऑप्शन मिलेंगे यहां आप google indic keyboard को सेलेक्ट करें।

    4. इसे सेलेक्ट करने के बाद जब आप मैसेज या फेसबुक या व्हाट्सएप पर कुछ भी लिखेंगे तो आपको हिंदी का भी ऑप्शन आएगा। यहां से आप हिंदी में भी टाइप कर सकते हैं।

    जाहिर है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आजकल हिंदी का ट्रेंड चल पड़ा है। हालांकि, लोगों के लिए देवनागरी में टाइप करना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन google indic keyboard के जरिए ये काम काफी आसान हो गया है। जब आप ये सेटिंग कर देंगे तो आपको फोन के कीबोर्ड में हिंदी स्क्रिप्ट का ऑप्शन मिलेगा। जब भी आप फेसबुक या व्हाट्सएप में कुछ टाइप करेंगे तो आपको हिंदी के सुझाव भी आएंगे। आपको बता दें कि ये एक एंड्रायड एप है।

    यह भी पढ़े,

    अब फेसबुक की तरह व्हाट्सएप पर भी करें लोगों को टैग

    अब अपने स्मार्टफोन से कहीं भी अपने इशारों पर चलाएं लैपटॉप को

    महज 5 स्टेप्स में ऐसे बनाएं व्हाट्सएप पर फेक लास्ट सीन