Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब पेटीएम इस्तेमाल करना होगा और भी आसान, कंपनी कारोबारियों के लिए बनाएगी हेल्पडेस्क

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Tue, 27 Dec 2016 11:00 AM (IST)

    मोबाइल भुगतान और ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम ने देशभर में व्यापारियों को शिक्षित करने के लिए एक अहम कदम उठाया है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। मोबाइल भुगतान और ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम ने देशभर में व्यापारियों को शिक्षित करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। पेटीएम ने ‘100 सदस्यों वाली व्यापारी हेल्पडेस्क’ बनाने की घोषणा की है। इसके जरिए यूजर्स को पेटीएम को इस्तेमाल करने का तरीका सिखाया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कई बार पैसे समय पर भेजने में होनी वाली देरी की वजह क्या-क्या है। कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने 50 करोड़ रुपये निवेश किया है। पेटीएम के उपाध्यक्ष सुधांशु गुप्ता ने कहा, 'हमारी पहली प्राथमिकता अपने उन साझेदारों को शिक्षित करना है, जो पेटीएम का प्रयोग कर भुगतान स्वीकार करते हैं।'

    क्या है पेटीएम का कार्यक्रम?

    इस कार्यक्रम के तहत यह हेल्पडेस्क लोगों को यह समझाएगी कि कुछ स्थितियों में पैसे भेजने में देरी अक्सर बैंकिंग सिस्टम के कारण होती है। आपको बता दें कि ज्यादा वर्क लोड की वजह से बैंकिंग सिस्टम पर भारी दबाव होता है या डाउनटाइम और नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण प्रतिक्रिया नहीं मिल पाती है।

    इससे पहले कंपनी ने एक टोल-फ्री नंबर 1800 1800 1234 भी लॉन्च किया था, जो गैर-स्मार्टफोन और गैर-इंटरनेट यूजर्स को पेटीएम का इस्तेमाल कर पैसों का भुगतान करने या प्राप्त करने में मदद करता है। पेटीएम एप सभी के लिए डिजिटल भुगतानों को आसान बनाने के लिए हिंदी समेत 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।