Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब एंड्रायड यूजर्स भी खेल पाएंगे Super Mario Run, 23 मार्च को होगा रिलीज

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 20 Mar 2017 05:29 PM (IST)

    23 मार्च को Super Mario Run गेम एंड्रायड के लिए रिलीज किया जाएगा ...और पढ़ें

    अब एंड्रायड यूजर्स भी खेल पाएंगे Super Mario Run, 23 मार्च को होगा रिलीज
    अब एंड्रायड यूजर्स भी खेल पाएंगे Super Mario Run, 23 मार्च को होगा रिलीज

    नई दिल्ली। दिसंबर में एंड्रायड यूजर्स के लिए Google Play पर Super Mario Run के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन्स ओपन कर दिए गए थे। खबरों की मानें तो आगामी 23 मार्च को इस गेम को एंड्रायड के लिए रिलीज किया जाएगा। वहीं, iOS वर्जन को भी इसके साथ नया अपडेट मिलने की संभावना जताई जा रही है। दिसंबर में इस गेम के लिए जितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, उन्हें इस गेम के रिलीज होने की जानकारी भेजी जाएगी।

    पिछले साल Nintendo ने मशहूर गेम Super Mario Run का स्मार्टफोन वर्जन लॉन्च किया था। शुरुआत में यह गेम सिर्फ एप्पल iPhone और iPad जैसी गैजेट के लिए लॉन्च किया गया था। लेकिन बाद में इसे एंड्रायड स्मार्टफोन में जारी करने की घोषणा भी की गई थी। एप्पल में गेम की लॉन्चिंग के 4 दिनों में ही 4 करोड़ यूजर्स ने इसे डाउनलोड किया था। आपको बता दें कि भारत उन बाजारों में से एक है, जहां इस गेम को मोबाइल वर्जन पर उपलब्ध करा गया है। यह गेम English भाषा को सपोर्ट करता है।

    Super Mario Run का टाइटल free-to-play है। हालांकि, यूजर्स को आगे बढ़ाने और गेम पूरा खेलने के लिए 10 डॉलर यानि करीब 670 रुपये का शुल्क देना होगा। यह वन टाइम पेमेंट है। इसे खरीदने के लिए यूजर को एक बार ही ये शुल्क देना होगा। Super Mario Run टचस्क्रीन स्मार्टफोन्स पर ही खेला जा सकता है। यह गेम क्लासिक मारियो साइड-स्क्रॉलर पर आधारित है। यूजर को सिर्फ मारियो के कैरेक्टर को कंट्रोल करना है और उसे लास्ट स्टेज तक पहुंचाना है।

    यह भी पढ़े,

    रेंट के लिए घर की है तलाश तो ये टॉप 5 एप्स आएंगी आपके बहुत काम

    ऑनलाइन फ्री में देखना चाहते हैं मूवी, तो इन 4 बेस्ट तरीकों को जरुर आजमाएं

    जितनी बार भी करेंगे अपना स्मार्टफोन अनलॉक, मिलेंगे ढेरों रुपये कमाने के मौके, जानें कैसे

     

    खबरें और भी