Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ट्रैवलिंग के दौरान आपके लिए मददगार साबित हो सकती है ये एप्स

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Sat, 04 Nov 2017 03:00 PM (IST)

    अगर आप विकेंड में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन एप्स को अपने स्मार्टफोन में जरुर रखें ...और पढ़ें

    ट्रैवलिंग के दौरान आपके लिए मददगार साबित हो सकती है ये एप्स
    ट्रैवलिंग के दौरान आपके लिए मददगार साबित हो सकती है ये एप्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का कितना अहम हिस्सा बन चुका है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि स्मार्टफोन की मदद से हम घर बैठे किसी भी जानकारी को आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। ऐसे में अगर आप घूमने फिरने के शौकीन है तो ऑनलाइन कई ऐसी एप्स मौजूद है जो कि ट्रैवलिंग के दौरान आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसी ही एप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    Hostelworld एप बताएगी सस्ता घर

    हॉस्टलवर्ल्ड एप ट्रैवलर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। यह एप आपको दूसरे शहर में एक सस्ते आवास की जानकारी देगी। यह एप आपकी बजट को ध्यान में रखते हुए आस-पास के रहने की जगह की जानकारी देती है। इस एप का इस्तेमाल आप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में कर सकते हैं। इससे आप 170 देश से जुड़ी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं।

    Viber से जुड़ें रहें

    हम सभी जानते है अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल के लिए हमें ज्यादा पैसे का भुगतान करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप देश के बाहर है तो वाइबर एप आपके काफी काम आ सकती है। वाइबर एप के जरिए आप देश के बाहर कहीं भी कम खर्च में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कॉल कर सकते हैं। वाइबर एप को आप किसी लोकल वाई-फाई से कनेक्ट करके कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं।

    Pocket एप के जरिए खबरों से रहें रुबरू

    पॉकेट एप की मदद से आप जरुरी खबरों को डाउनलोड कर सकते हैं। पॉकेट एप के जरिए आप ऑफलाइन रह कर किसी भी स्टोरी या खबर को पढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार डाटा खर्च करने की जरुरत नहीं होगी। इसके अलावा यह एप टेक्स्ट-टू-स्पीच फीचर के साथ आती है जिससे आप कंटेंट को सुन भी सकते हैं।

    खबरें और भी

    LiveTrekker

    लाइवट्रेकर एप आपकी रियल टाइम लाइव लोकेशन को ट्रैक करने में सक्षम है। इसकी मदद से आप दोस्तों को अपनी लाइव लोकेशन भेज सकते हैं। इस एप से आप अपने ट्रैवल को और भी खास बना सकते हैं। आप चाहें तो अपने ट्रैवल को डॉक्यूमेंट के तौर पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। साथ ही, इसे आप दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 5 बेहतरीन ऑडियो रिकॉर्डर, खास फीचर्स से हैं लैस

    iTunes से हो गए हैं बोर तो करें इन म्यूजिक प्लेयर एप्स का इस्तेमाल

    व्हाट्सएप का रिकॉल मैसेज फीचर हुआ उपलब्ध, इस तरह करेगा काम