Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    व्हाट्सएप पर आपकी हर एक्टिविटी को किया जा सकता है ट्रैक, जानें कैसे

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 11 Oct 2017 12:54 PM (IST)

    व्हाट्सएप यूजर्स के लिए कई फीचर्स जारी किए गए हैं जिसमें से एक में ऐसी कमी सामने आई है जिससे यूजर्स की हर एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है ...और पढ़ें

    व्हाट्सएप पर आपकी हर एक्टिविटी को किया जा सकता है ट्रैक, जानें कैसे
    व्हाट्सएप पर आपकी हर एक्टिविटी को किया जा सकता है ट्रैक, जानें कैसे

    नई दिल्ली (जेएनएन)। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में हाल ही में जारी किए गए ऑनलाइन स्टेटस फीचर में एक कमी सामने आई है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रॉबर्ट हीटॉन ने बताया है कि व्हाट्सएप के ऑनलाइन स्टेटस फीचर से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि यूजर कब ऑनलाइन है। इससे यूजर्स की एक्टिविटी टाइमिंग्स को ट्रैक किया जा सकता है।

    रॉबर्ट ने ब्लॉग में क्या कहा?

    रॉबर्ट ने अपने ब्लॉग में बताया कि यूजर्स की एक्टिविटी को लैपटॉप, क्रोम एक्सटेंशन और व्हाट्सएप वेब के जरिए भी ट्रैक किया जा सकता है। ब्लॉग में रॉबर्ट ने 4 लाइन का जावास्क्रिप्ट कोड दिया है जो यूजर के लास्ट सीन सेटिंग्स को ट्रैक करता है और एक पैटर्न बनाता है। ब्लॉग के अंत में उन्होंने यह बताया कि लास्ट सीन को हाइड किया जा सकता है लेकिन ऑनलाइन स्टेटस को हाइड करने का फिलहाल कोई भी विकल्प नहीं है। ऐसे में अगर कोई चाहे तो यूजर पर ऑनलाइन स्टेटस के जरिए नजर रखी जा सकती है।

    कैसे करता है काम?

    अगर आपका नंबर किसी और के मोबाइल में सेव है तो वो इस कमी के जरिए आप ऑनलाइन हो या नहीं इस बात का पता लगा सकते हैं। इसके लिए यह जरुरी नहीं की आपके मोबाइल में भी उसका नंबर सेव हो। पोस्ट में यह भी बताया गया कि इससे एक साथ दो लोगों के ऑनलाइन होने की भी जानकारी मिलती है। हालांकि, इसके लिए दो कोड्स की जरुरत होगी। इस मामले को लेकर फिलहाल व्हाटसएप ने कोई टिप्पणी नहीं दी है।

    यह भी पढ़ें:

    WhatsApp बिजनेस एप डाउनलोड के लिए उपलब्ध, जानें कैसे करें इंस्टॉल

    किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को इस तरह करें डाउनलोड

    मोबाइल चोरी या गुम होने पर इन तरीकों से आसानी से लाया जा सकता है वापस
     

    खबरें और भी