विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया का पहला 8GB रैम और 23 MP कैमरा वाला फोन Asus ZenFone AR

By MMI TeamEdited By:
Updated: Thu, 05 Jan 2017 05:45 PM (IST)

आसुस जेनफोन 3 जून के साथ कंपनी ने CES 2017 इवेंट के दौरान जेनफोन एआर हैंडसेट भी लॉन्च किया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आसुस जेनफोन 3 जून के साथ कंपनी ने CES 2017 इवेंट के दौरान जेनफोन एआर हैंडसेट भी लॉन्च किया है। ये दुनिया का पहला टैंगो इनेबल्ड और डेड्रीम-रेडी स्मार्टफोन है। साथ ही यह ऐसा पहला फोन है जिसमे 8जीबी रैम दी गई है। हालांकि, इसका 6जीबी रैम वाला वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की कीमत का खुलासा भी अभी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसकी कीमतों के बारे में बताएगी। हालांकि, कंपनी ने अभी आसुस की सारी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा नहीं किया है।

इस फोन में फिंगप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में 5.7 इंच का सुपर एमोलेड क्यूएचडी डिस्पले दिया गया है। फोन का 79 फीसदी हिस्सा इसकी स्क्रीन है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर से लैस है। खबरों की मानें तो कंपनी इस फोन के फोटकोलाज, गैलरी और जेनसर्किल एप्स में Asus ZenUI VR 360 degree एप का स्पोर्ट देगी। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में कूलिंग सिस्टम जो फोन को ओवरहीट होने से बचाता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो सोनी आईएमएक्स318 सेंसर से लैस है। यह कैमरा TriTech+ ऑटोफोक्स सिस्टम, डुअल-पीडीएएफ, सेंकेड जनरेशन लेजर फोक्स और कन्टीन्यूएस फोक्स से लैस है। इसके साथ ही इसका रियर कैमरा 4-axis OIS और 3-axis EIS को सपोर्ट करेगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगी। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है।