विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में उपलब्ध है गूगल नेक्सस 9

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 12 Dec 2014 10:26 AM (IST)

अब भारत में गूगल का अगला डिवाइस नेक्सस 9 उपलब्ध है। यह टैबलेट विशेष रूप से अमेजन इंडिया की इ-कॉमर्स साइट पर है जो 1 दिन में इसकी डिलिवरी की गारंटी भी दे रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अब भारत में गूगल का अगला डिवाइस नेक्सस 9 उपलब्ध है। यह टैबलेट विशेष रूप से अमेजन इंडिया की इ-कॉमर्स साइट पर है जो 1 दिन में इसकी डिलिवरी की गारंटी भी दे रहा है।

28,990 रुपये की कीमत में मिलने वाले इस डिवाइस के साथ अमेजन 2000 रुपये का गिफ्ट वाउचर दे रहा है। हालांकि यह ऑफर केवल 12 दिसंबर तक उपलब्ध है। फिलहाल इस साइट पर केवल 16 जीबी का वर्जन उपलब्ध है। गत अक्टूबर माह में ही इस डिवाइस की घोषणा की गयी थी।

2048 गुणा 1536 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 8.9 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 2.3जीएचजेड का एनवीडिया टेग्रा के1 डुअल कोर प्रोसेसर, 2 जीबी का रैम व केप्लर डीएक्स11 जीपीयू है।

इसके अलावा इस डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का रियर व 1.6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें लगे 6700 एमएएच की बैटरी का 9.5 घंटे का टाइम देने का दावा है।

नेक्सस 6 की तरह ही नेक्सस 9 एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। मेटल फ्रेम के साथ आने वाले नेक्सस 9 को एचटीसी ने बनाया है।

गूगल प्ले स्टोर पर अब भी इस टैबलेट के लिए कमिंग सून का मैसेज टंगा है।

पढ़ें: भारत में गूगल ने लांच किया क्रोमकास्ट डोंगल