विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटेक्स एक्वा एयर II डुअल सिम फोन लांच, कीमत 4,690 रुपये

By MMI TeamEdited By:
Updated: Tue, 19 Jan 2016 12:05 PM (IST)

इंटेक्स ने अपने एक और नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एक्वा एयर II हैंडसेट को लांच किया है

News Article Hero Image

इंटेक्स ने अपने एक और नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन एक्वा एयर II हैंडसेट को लांच किया है। 4,690 रुपये के इंटेक्स एक्वा एयर II को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि इसकी बिक्री जल्द शुरू होगी।
एक्वा एयर II एक डुअल-सिम फोन है जो एंड्रायड 4.4 किटकैट पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में 1.2 ghz डुअल-कोर मीडियाटेक एमटी6572डब्ल्यू प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम मौजूद है।

पढ़ें, अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में ऐसे करें गेम रिकॉर्ड

इंटेक्स के इस नए स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
इंटेक्स एक्वा एयर II में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।