Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लेनोवो के6 पावर 9,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध, 4000mAh बैटरी व 3 जीबी रैम से लैस

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2016 12:12 PM (IST)

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपना लेटेस्ट हैंडसेट K6 Power भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को सबसे पहले आईएफए 2016 में पेश किया गया था ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lenovo ने अपना लेटेस्ट हैंडसेट K6 Power भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को सबसे पहले आईएफए 2016 में पेश किया गया था। इस फोन की कीमत 9999 रुपये है। K6 Power को एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट से ओपन सेल के जरिए खरीदा जा सकेगा। यह सेल 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसे मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ बनाया गया है। तो चलिए आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में बता देते हैं।

    Lenovo K6 Power के फीचर्स:

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इस फोन में 4000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी 48 घंटे का टॉकटाइम और 649 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा कर रही है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 435 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। इसमें 32जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगप्रिंट सेंसर दी गई है। ये फोन डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है।