Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इस कंपनी का खास फोन, मिलेगा 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Mon, 05 Jun 2017 03:45 PM (IST)

    LG X500 स्मार्टफोन में 4500 mAh की बैटरी मौजूद है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है ...और पढ़ें

    4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इस कंपनी का खास फोन, मिलेगा 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक
    4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ इस कंपनी का खास फोन, मिलेगा 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दक्षिण कोरिया की कंपनी LG ने अपना नया स्मार्टफोन LG X500 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन घरेलू बाजार में उतारा है। कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत 319,000 कोरियन वोन (लगभग 18,357 रुपये) रखी है। यह स्मार्टफोन 9 जून से दक्षिण कोरिया बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कहा जा रहा है कि LG X500 स्मार्टफोन LG X पावर 2 का कोरियाई वेरिएंट है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

    LG X500 के स्पेसिफिकेशन्स:

    इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की गर बात करें तो, LG X500 में 5 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। LG के इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है। फोन में 2 GB रैम और 32 GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। LG X500 स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है।

    ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस है। इसके साथ ही इसमें LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर देने के लिए 4500 mAh की बैटरी है। जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, LTE, वाई-फाई 802.11 B/G/N, ब्लूटूथ 4.2, GPS, यूएसी ओटीजी जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 154.7x 78.1x 8.4 mm है और इसका वजन 164 ग्राम है।

    यह भी पढ़ें:

    इस कंपनी ने 4जी तकनीक के साथ लॉन्च किया एंट्री लेवल स्मार्टफोन, कीमत 5999 रुपये

    8 GB रैम से लैस पहला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिनटों में होगा चार्ज

    मोटो Z2 Play स्मार्टफोन नए मोड्स के साथ हुआ लॉन्च, 4 GB रैम और 3000 mAh बैटरी से लैस

    खबरें और भी