विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोटोरोला मोटो एम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 15999 रुपये, जानें खासियत

By MMI TeamEdited By:
Updated: Tue, 13 Dec 2016 03:30 PM (IST)

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना शानदार फीचर्स वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो एम लॉन्च कर दिया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपना शानदार फीचर्स वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो एम लॉन्च कर दिया है। यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 15,999 रुपये है। जबकि दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। इसे 15 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। मोटो एम, कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो मेटल बॉडी पर बना हुआ है।

मोटोरोला मोटो एम के फीचर्स:

फोन में 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हीलियो पी15 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल टोन फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें 3050 एमएएच की बैटरी लगी है। इसके साथ ही इसमें टर्बो चार्जिंग फीचर दिया गया है। स्मार्टफोन पर स्प्लैश प्रूफ नैनो कोटिंग भी लगाई गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि इसमें एक साथ दो सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे।