विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 घंटे के बैट्री बैकअप के साथ नया सैमसंग गैलेक्सी नोट प्रो 12.2

By Edited By:
Published: Wed, 16 Apr 2014 11:38 AM (IST)

क्या आप एक उम्मीद से ज्यादा बड़ी स्क्रीन का टेबलेट ढूंढ रहे हैं, जो कि ना सिर्फ स्मार्ट हो बल्कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

क्या आप एक उम्मीद से ज्यादा बड़ी स्क्रीन का टेबलेट ढूंढ रहे हैं, जो कि ना सिर्फ स्मार्ट हो बल्कि आसानी से कहीं भी ले जाने लायक हो। तो आपकी खोज सैमसंग के नए टेबलेट सैमसंग गैलेक्सी नोट प्रो 12.2 पर आकर खत्म होती है। अपनी पॉपुलर नोट सीरीज के अंदर सैमसंग ने इस बार एक ऐसे डिवाइस को मार्केट में उतारा है जो आपको फोन प्लस टेबलेट प्लस लेपटॉप, तीनों गैजेट्स की सुविधा एक ही डिवाइस में देता है। 12.2 इंच का यह डिवाइस बेहद प्रभावशाली व स्मार्ट है।

पिछले कुछ समय से जानी मानी अमरीकन कम्पनी एपल भी अपने 12.2 इंचेज के टेबलेट को मार्केट में लाने की कोशिश में थी परंतु सैमसंग ने इस बार भी एपल को मात देते हुए गैलेक्सी नोट प्रो को उनसे पहले सफलतापूर्वक लॉंच किया। भारत में 64,500 रू. की कीमत पर लॉंच किया गया सैमसंग गैलेक्सी नोट प्रो भले ही आपको महंगा लग रहा हो परंतु यदि आप लैपटॉप से हटकर कोई आकर्षक चीज लेना चाहते हैं तो यह डिवाइस आपके लिए सर्वश्रेष्ठ चुनाव के लायक है। इस टेबलेट की 12.2 इंचेज की स्क्रीन आपको 2560Xड्डद्वश्च;1600 पिक्सल का डिसप्ले देती है जिसे कम्पनी ने 10.1 गैलेक्सी नोट सीरीज को फॉलो करते हुए बनाया है।

गैलेक्सी नोट प्रो को मिली एक्सट्र्रा 2 इंचेज स्क्रीन इसे और भी शानदार बनाती है। यही नहीं इतनी बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद भी यह डिवाइस केवल 750 ग्राम का है और इसे आप आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। टेबलेट के क्लासी लुक के साथ-साथ डिसप्ले पर ही एक बटन है जिसके जरिए आप आसानी से मैन्यू सैक्शंस में जा सकते हैं। इस डिवाइस को आप 64 जीबी तक एक्सपैंड कर सकते हैं, साथ ही इसमें माइक्रो एसडी कार्ड डालने का भी ऑप्शन है। एक्सीनॉस के चिपसेट और फ्लैश कैमरा इस डिवाइस को और भी स्मूथ व स्मार्ट बनाते हैं।

मोबाइल प्लस टेबलेट लुक वाले इस डिवाइस में आप वर्ड डॉक्यूमेंट्स पर भी काम कर सकते हैं। इस टेबलेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी बै‌र्ट्री आपको किसी भी अन्य टेबलेट से कहीं ज्यादा बै‌र्ट्री बैकअप देती है। 9 घंटे से भी ज्यादा बै‌र्ट्री बैकअप देने वाला यह टेबलेट जल्द ही मार्केट में अपनी जगह बना सकता है।

पढ़ें:एंड्रॉयड व विंडोज फोन को टक्कर देगा डेल का वेन्यू 8 प्रो टेबलेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।