विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनी का नया पोर्टेबल चार्जर

By Edited By:
Updated: Tue, 20 May 2014 11:36 AM (IST)

एक ओर जहां स्मार्टफोन कई एप्स व सुविधाओं से लैस होते जा रहे वहीं उनकी बैटरी की क्षमता कम होती जा रही है, इस समस्या को देखते हुए बाजार में पोर्टेबल चार्जर का आगमन होने लगा है। ऐसे में सोनी ने भी अपना यूएसबी पोर्टेबल चार्जर, सीपी- वी3ए लांच किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक ओर जहां स्मार्टफोन कई एप्स व सुविधाओं से लैस होते जा रहे वहीं उनकी बैटरी की क्षमता कम होती जा रही है, इस समस्या को देखते हुए बाजार में पोर्टेबल चार्जर का आगमन होने लगा है। ऐसे में सोनी ने भी अपना यूएसबी पोर्टेबल चार्जर, सीपी- वी3ए लांच किया। इसकी कीमत 1590 रुपये है।

पहले लांच 2800 एमएएच मॉडल का क्रमानुयायी बनकर आया नया सीपी-वी3ए यूएसबी पोर्टेबल चार्जर डिजाइन में उसी तरह का है लेकिन अधिक क्षमता वाली बैटरी से लैस है।

6 रंगों में आने वाले इस चार्जर की बैटरी क्षमता 3000 एमएएच है। सोनी के अनुसार यह नया चार्जर कंपनी के हाइब्रिड-जेल टेक्नॉलॉजी का उपयोग करता है और माइक्रो यूएसबी केबल से लैस है।

नया सीपी-वी3ए यूएसबी पोर्टेबल चार्जर सोनी के सभी सेंटर व भारत के बड़े इलेक्ट्रानिक स्टोर्स पर उपलब्ध है।

पढ़ें: 180 टेराबाइट तक के स्टोरेज के लिए सोनी लाएगा एक कैसेट

पढ़ें: एक्सपीरिया डिवाइसेज के लिए खास कीबोर्ड