विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

13 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आया स्पाइस स्टेलर 524

By Edited By:
Updated: Wed, 15 Oct 2014 04:41 PM (IST)

भारत व चीन के हैंडसेट निर्माता कंपनियों के बीच चल रही होड़ से प्रतिदिन कोई न कोई बेहतर हैंडसेट बाजार में आ रहा है। इसी रेस में स्पाइस ने नया हैंडसेट स्टेलर 524 लांच किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत व चीन के हैंडसेट निर्माता कंपनियों के बीच चल रही होड़ से प्रतिदिन कोई न कोई बेहतर हैंडसेट बाजार में आ रहा है। इसी रेस में स्पाइस ने नया हैंडसेट स्टेलर 524 लांच किया है।

8,999 रुपये की कीमत पर मिलने वाला यह हैंडसेट हाई डेफनिशन रेजोल्यूशन के साथ 5 इंच के आइपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 1.3जीएचजेड क्वाडकोर प्रोसेसर, माली 400 जीपीयू, 1 जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी और 32 जीबी माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट से लैस है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है। इसमें 13 मेगापिक्सल ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो फुल एचडी वीडियो देता है। इसके अलावा इसमें पैनोरमा, एचडीआर, स्माइल व वॉइस फोटो फीचर्स हैं।

इस डुअल सिम हैंडसेट में कनेक्टीविटी के लिए 3जी, ब्लूटूथ, वाइफाइ, ओटीजी सपोर्ट के साथ माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट के, ए-जीपीएस के साथ जीपीएस और एफएम रेडियो है। संगीत प्रेमी यूजर्स के लिए इसमें 3.5 एमएम जैक भी है।

पढ़ें: स्पाइस का नया स्मार्टफोन 'फायर वन एम आइ- एफ एक्स 1'