विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाइप एलीट स्टार 4जी VoLTE स्मार्टफोन लांच, मात्र 3333 रूपये में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

By MMI TeamEdited By:
Updated: Mon, 12 Dec 2016 03:30 PM (IST)

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप टेक्नोलॉजीज ने एलीट सीरीज में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन स्टार लॉन्च किया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली| भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप टेक्नोलॉजीज ने एलीट सीरीज में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन स्टार लॉन्च किया है। स्वाइप एलीट स्टार की कीमत 3,333 रुपये है और यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। स्वाइप एलीट स्टार व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। एलीट स्टार स्मार्टफोन रिलायंस जिओ वेलकम ऑफर के साथ आता है।

फोन की स्पेसिफिकेशन्स:

स्वाइप एलीट स्टार में 4 इंच डब्ल्यूवीजीए (480 x 800) पिक्सल डिस्प्ले है। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो आधारित इंडस ओएस पर चलता है। यह फोन 12 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 125.5 x 64.6 x 10.6 मिलीमीटर है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

कैमरा:

बात करें फोटोग्राफी की तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी।

कनेक्टिविटी:

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाइ-फाइ, जीपीएस, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ, एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर हैं। इसके अलावा फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जी-सेंसर और जेस्चर सपोर्ट भी है।