Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    3GB रैम, 4100mAh बैटरी के साथ शाओमी के इस बजट फोन की स्पेसिफिकेशन्स कर देंगी आपको हैरान

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Wed, 30 Mar 2016 06:10 PM (IST)

    शाओमी अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 3 प्रो लेकर आई है| हर नए लांच के साथ शाओमी बेहतर फोन लाने की कोशिश करती दिखाई देती है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    शाओमी अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 3 प्रो लेकर आई है| हर नए लांच के साथ शाओमी बेहतर फोन लाने की कोशिश करती दिखाई देती है| इस स्मार्टफोन की कीमत 138 डॉलर तय की गई है|
    इस फोन के फीचर्स की बात करें तो यह ड्यूल सिम फोन फुल-मेटल मैग्नीशियम एलाय यूबॉडी से लैस है| 5-इंच की HD डिस्प्ले के साथ यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लोलीपॉप पर काम करता है| साथ ही इसमें ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 616 प्रोसेसर दिया गया है| इसमें 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है|

    पढ़ें, लावा ने लांच किया 32 जीबी मैमोरी और 22 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला फोन, कीमत केवल 1500 रुपये

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है| इसके अलावा फोन में 4G LTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS दिया गया है|
    बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4100mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है| इसे ग्रे, सिल्वर और गोल्ड वैरिएंट्स में लांच किया गया है|