Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिलयांस जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान को इस तरह करें मुफ्त में एक्टिवेट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 22 Mar 2017 12:30 PM (IST)

    JIO MONEY के स्पेशल ऑफर में प्राइम मेंबरशिप फ्री में एक्टिवेट की जा सकती है ...और पढ़ें

    रिलयांस जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान को इस तरह करें मुफ्त में एक्टिवेट
    रिलयांस जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान को इस तरह करें मुफ्त में एक्टिवेट

    नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक नया ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत जियो की 99 रुपये की प्राइम मेंबरशिप फ्री में मिल सकती है। आपको बता दें कि JIO MONEY के स्पेशल ऑफर में प्राइम मेंबरशिप फ्री में एक्टिवेट की जा सकती है। ऐसे में अगर आप एक जियो यूजर हैं और प्राइम प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर खासतौर से आपके लिए हैं। जानें कैसे मिलेगा फायदा:

    JIO MONEY दे रहा कैशबैक ऑफर:

    JIO MONEY ने नया ऑफर सोशल मीडिया पर प्रमोट किया है। इस पोस्ट में 5 फोटो दिखाई गई हैं। इसमें बताया गया है कि यूजर को हर जियो रिचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। मिलेगा। यानि मेंबरशिप प्लान और 303 रुपये के टैरिफ से ऊपर वाले सभी रिचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

    फ्री मेंबरशिप के लिए क्या करें:

    अगर आप प्राइम मेंबरशिप फ्री में लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए पहले प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपए का रिचार्ज और फिर 303 रुपये प्रति महीने का रिचार्ज कराना होगा। ऐसे यूजर को 402 रुपये (99+303) का शुल्क देना होगा। इस पूरे भुगतान पर यूजर को 100 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। ऐसे में यूजर की प्राइम मेंबरशिप पूरी तरह से फ्री हो जाएगी।

    यह भी पढ़े, 

    एंड्रायड फोन में इस तरह म्यूजिक के साथ प्ले कर सकते हैं लिरिक्स

    जियो की यह फ्री सर्विस 1 अप्रैल के बाद भी रहेगी बिल्कुल मुफ्त, ऐसे उठाएं फायदा

    अपने पुराने हैडफोन को दें नया लुक, बस 2 मिनट में इस तरह बनाएं नया वायरलैस ईयरफोन
     

    खबरें और भी