Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एंड्रायड फोन में इस तरह म्यूजिक के साथ प्ले कर सकते हैं लिरिक्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 21 Mar 2017 03:30 PM (GMT+05:30)

    हम आपको एक म्यूजिक प्लेयर एप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गाने के साथ लिरिक्स भी प्ले करता है ...और पढ़ें

    एंड्रायड फोन में इस तरह म्यूजिक के साथ प्ले कर सकते हैं लिरिक्स
    एंड्रायड फोन में इस तरह म्यूजिक के साथ प्ले कर सकते हैं लिरिक्स

    नई दिल्ली। गानें सुनना हर किसी को पसंद होता है। कई लोगों के लिए गानें बेहद ही अहम होते हैं, चाहे वो ट्रैवल करें या घर पर फ्री बैठे हों, उन्हें म्यूजिक सुनना बहुत पसंद होता है। हर इमोशन को म्यूजिक के जरिए व्यक्त किया जा सकता है। म्यूजिक एक ऐसी भाषा है, जो किसी के भी दिल को छू सकती है। जिन लोगों को म्यूजिक सुनना पसंद होता है, वो हमेशा नए गानों से अप-टू-डेट रहना चाहते हैं। जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है, तो हम उन्हें समझने या उनके लिरिक्स को याद करने की कोशिश करते हैं। अगर गाने के साथ लिरिक्स भी हों, तो इन्हें समझना काफी आसान हो जाता है। लेकिन एंड्रायड फोन में मौजूदा म्यूजिक प्लेयर से ऐसा संभव नहीं है। इसी के चलते हम आपको एक म्यूजिक प्लेयर एप के बारे में बताने जा रहे हैं।

    1. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में Musixmatch एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करनी होगी।

    2. इस एप को फोन में इंस्टॉल करने के बाद आपसे लिरिक्स के फीचर को इनेबल करने के लिए कहा जाएगा। यहां आपको इनेबल नाओ पर टैप करना होगा।

    3. इसके बाद आपसे नोटिफिकेशन एक्सेस की परमीशन मांगी जाएगी। इसे आप OK कर दें।

    4. अब आपको अपनी म्यूजिक लाइब्रेरी एक्सेस करने की परमीशन देनी होगी। अगर आप इसे OK कर देते हैं, तो आपको इस एप में अपनी म्यूजिक लिस्ट देखने को मिलेगी।

    5. इसके बाद आप जब भी इस एप के जरिए गाने प्ले करेंगे, तो आपको गानें की लिरिक्स भी दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़े, 

    जियो की यह फ्री सर्विस 1 अप्रैल के बाद भी रहेगी बिल्कुल मुफ्त, ऐसे उठाएं फायदा

    अपने पुराने हैडफोन को दें नया लुक, बस 2 मिनट में इस तरह बनाएं नया वायरलैस ईयरफोन

    आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर इन 5 बड़ी बातों का रखें खास ख्याल