Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपने साधारण टेबल फैन को बनाएं एसी और गर्मी की करें तैसी

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sat, 23 Apr 2016 04:00 PM (IST)

    इन दिनों सूरज इतना तप रहा है कि लोगो का गर्मी से हाल-बेहाल है, लेकिन क्या करें अब हर कोई तो एसी की ठंडक नहीं ले सकता है न।अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचते ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इन दिनों सूरज इतना तप रहा है कि लोगो का गर्मी से हाल-बेहाल है, लेकिन क्या करें अब हर कोई तो एसी की ठंडक नहीं ले सकता है न। ठंडक लेने के लिए जेब भी भरी होनी चाहिए। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचते है तो परेशान न हो। एसी नही है तो क्या टेबल फैन तो है न? इस सिंपल ट्रिक से आपका टेबल फैन ही एसी जैसी कूलिंग देने लगेगा। बताते है कैसे:

    पढ़े: खतरनाक है एंड्रायड फोन में पोर्न देखना, जानें कैसे

    1. एसी बनाने के लिए सबसे पहले कोई भी साधारण टेबल फैन ले लें।

    2. अब फैन को एसी बनाने के लिए एक वॉटर पंप, कॉपर वायर और पाइप लें।

    3. इसके बाद पहले अपने फैन के कवर को निकाल दें और फिर कॉपर वायर को सेट करें।

    4. फिर कॉपर वायर लगाने के बाद पाइप को सेट करें।

    5. अब फैन के कवर को फैन के साथ वापिस से जोड़ दें और उसमें पाइप को सेट कर दें।

    पढ़े: भूल गए फेसबुक से लॉग आउट होना? डोंट वरी ये करें

    6. इसके बाद एक वॉटर बैग तैयार करें और उसमें पंप, बर्फ और पानी डाल दें।

    7. लीजिए अब आपका एसी तैयार है, इससे गर्मी दूर भगाएं और बन जाए कूल-कूल।