Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फोन पर बात करते हुए आवाज हो जाती है बंद! तो ये है उपाय

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Wed, 10 Feb 2016 12:57 PM (IST)

    बात करते हुए फोन के स्पीकर में आवाज न आना या फिर वॉल्यूम सेटिंग में परेशानी आम बात है। अगर आपको भी कुछ इसी तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आपका स्मार्टफोन कितना ही स्मार्ट क्यों न हो उसमें कभी न कभी कोइ न कोइ परेशानी तो आती ही है, अब अगर परेशानी स्मार्टफोन के स्पीकर से जुड़ी है तो परेशान होना स्वाभाविक है।स्पीकर में आवाज न आना या फिर वॉल्यूम सेटिंग में परेशानी आम बात है। अगर आपको भी कुछ इसी तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है तो आज हम इसका समाधान लेकर आएं है:

    पढ़े: आपका फोन ऑन ही न हो तो अपनाएं ये तरीका

    1.सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की वॉल्यूम सेटिंग चेक करें। वॉल्यूम सेटिंग में गड़बड़ी के कारण भी स्पीकर से आवाज न आने की परेशानी आ सकती है, इसलिए देखें कि मोबाइल साइलेंट और वाइब्रेट मोड पर तो नहीं क्योंकि ऐसा होने पर भी परेशानी आ सकती है। इसलिए मोड चेंज करके देखें।

    2.अपने फोन से नेटवर्क कस्टमर केयर सेंटर या फिर अपने किसी फ्रेंड को कॉल करके देखें और आवाज की जांच करें। कॉल के समय भी आवाज में परेशानी आ रही है, तो कॉल के दौरान ही वॉल्यूम बढ़ाएं।

    3.अगर आपकी परेशानी अब भी दूर नहीं हुइ तो स्मार्टफोन के हार्डवेयर जैसे-स्पीकर माइक इत्यादि को जांच-परख लें। अगर जांच में आएं कि इन दोनों में से कोइ खराब है तो फौरन ऑथेराइज सर्विस सेंटर डिवाइस को लेकर जाएं और रिपेयर करवाएं।

    पढ़े: इन टिप्स से आपके फोन की बैटरी कभी नहीं होगी लो

    4.इतना करने पर भी वॉल्यूम की परेशानी बरकरार है तो देखें कहीं कोइ सॉफ्टवेयर अपडेट करने की जरूरत तो नहीं। अगर कोइ सॉफ्टवेयर अपडेट आया है तो अपडेट करें और नया ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन पर डिवाइस को अपग्रेड कर लें।

    खबरें और भी