Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फेसबुक पर देखनी है किसी की हिडन फ्रेंड लिस्ट तो अपनाएं ये ट्रिक

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2016 12:15 PM (IST)

    हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं जिसके जरिए आप किसी की भी हाइड फ्रेंड लिस्ट को देख सकते हैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (शिल्पा श्रीवास्तवा)। सोशल मीडिया साइट फेसबुक के माध्यम से हर कोई एक-दूसरे से जुड़ा है। कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो अपनी फेसबुक फ्रेंड लिस्ट को हाइड करके रखते हैं जिससे कोई दूसरा उनकी फ्रेंड लिस्ट को देख न पाए। उदाहरण के तौर पर, अगर आपके किसी दोस्त ने अपनी फ्रेंड लिस्ट को हाइड किया हुआ है तो आपको म्यूचुअल फ्रेंड के अलावा उसकी फ्रेंड लिस्ट दिखाई नहीं देगी। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं जिसके जरिए आप किसी की भी हाइड फ्रेंड लिस्ट को देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    कैसे देखें किसी के हाइड फेसबुक फ्रेंड्स?

    1. सबसे पहले अपने सिस्टम में गूगल क्रोम ब्राउजर को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।

    2. इसके बाद फेसबुक फ्रेंड मैपर एक्सटेंशन को इंस्टॉल करें। ऐसा करने से ये एक्सटेंशन आपके गूगल क्रोम ब्राउजर में इंस्टॉल हो जाएगा।

    3. अब अपने फेसबुक अकाउंट को लॉगइन करें और अपने उस फ्रेंड की आईडी पर जाएं जिसके हीडन फ्रेंड्स को आप देखना चाहते हैं।

    4. फिर अपने दोस्त की आईडी में फ्रेंड्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।

    5. यहां आप एक reveal friends का ऑप्शन देख पाएंगे। ये ऑप्शन आपको तभी दिखाई देगा जब आपके ब्राउजर में फेसबुक फ्रेंड मैपर एक्सटेंशन एड होगा।

    6. इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही हीडन फ्रेंड्स के लिए स्कैनिंग शुरु हो जाएगी।

    7. स्कैनिंग पूरी होते ही आपको अपने दोस्त के हीडन फ्रेंड्स की लिस्ट दिखाई देने लगेगी।

    इस ट्रिक को फॉलो करने से आप अपने दोस्त के हीडन फ्रेंड्स को देख पाएंगे।

    यह भी पढ़े,

    अभी इसी वक्त ऐसे डाउनलोड करें एप्पल का iOS 10

    नहीं पता अपने पार्टनर के फोन का पासवर्ड या पैटर्न लॉक, इस तरह करें पता

    मात्र 1 घंटे में घर पर ही बनाएं मिनी फ्रिज