Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानें कैसे करें बिना इंटरनेट डाटा ट्रांसफर

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sat, 16 Apr 2016 02:00 PM (IST)

    लैपटॉप से डाटा मोबाइल पर भेजना है तो इंटरनेट की जरुरत पड़ेगी और स्मार्टफोन पर रिसीव करना है तो भी इंटरनेट डाटा की खपत तय है, लेकिन इन सिंपल ट्रिक्स से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अगर आपको डाटा ट्रांसफर करना है तो इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी ही। पीसी से डाटा मोबाइल पर भेजना तो इंटरनेट का इस्तेमाल करना ही होगा और स्मार्टफोन पर रिसीव करना है तो भी इंटरनेट डाटा की खपत तय है, लेकिन इन सिंपल ट्रिक्स से आप बिना इंटरनेट के डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं:

    पढ़े: भूल से भी न रखें अपने मोबाइल में ये चीजें...

    1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Xender एप डाउनलोड करें। यह एक डाटा ट्रांसफर एप है। इसकी खासियत है कि यह एप बिना इंटरनेट, यूएसबी और वाई-फाई के डाटा ट्रांसफर करता है।

    2. अब पीसी में Xender एप डाउनलोड करें।

    3. इसके बाद पीसी और मोबाइल दोनों को डाटा ट्रांसफर के लिए साथ रखें।

    4.अब जैसे ही आप फोन पर Xender एप खोलेंगे, उसे पता चल जाएगा कि साथ रखें डिवाइस में Xender इंस्टॉल है।

    पढ़े: कोई नहीं कर सकेगा आपका फोन हैक, अपनाएं ये टिप्स

    5. इसके बाद डिवाइस के ग्रुप में add करें।

    6. अब जिन फाइल्स को भेजना है उन्हें सेलेक्ट करके सेंड ऑप्शन पर क्लिक करके भेज दें।

    7. इस एप की खासियत है कि आप किन्हीं भी दो डिवाइसेज के बीच डाटा ट्रांसफर कर सकते है। आप चाहे तो दो स्मार्टफोन्स के बीच या फिर चार डिवाइसेज को कनेक्ट उनके बीच भी डाटा ट्रांसफर कर सकते है।