Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्लॉक वेबसाइट को चंद सेकेंड्स में इन ट्रिक्स से आसानी से करें अनब्लॉक

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sun, 01 Jan 2017 03:09 PM (IST)

    ऑफिस में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाना वाली वेबसाइट को अगर एडमिन की तरफ से कोई ब्लॉक कर दिया जाए, तो आप क्या करते हैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। ऑफिस में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाना वाली वेबसाइट को अगर एडमिन की तरफ से कोई ब्लॉक कर दिया जाए, तो आप क्या करते हैं? अगर एडमिनिस्ट्रिेशन को बताएंगे तो वो अनब्लॉक नहीं करेंगे, और जाहिर है कि आप ऑफिस में कहीं और से इसे अनब्लॉक नहीं कर सकते हैं। इसी के चलते हम आपको 4 तरीके बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप ब्लॉक वेबासइट को अनब्लॉक कर सकते हैं।

    कैसे करें ब्लॉक वेबसाइट को अनब्लॉक?

    इंटरनेट ऑप्शन को बदलें:

    अगर आपको किसी वेबसाइट को अनब्लॉक करना है तो सबसे पहले इंटरनेट ऑप्शन को बदलना होगा। अगर आपके पैनल पर "Due to Restrictions On This Account," मैसेज लिखकर नहीं आता है तो आप आसानी से वेबसाइट को अनब्लॉक कर सकते हैं। सबसे पहले Control Panel में जाएं, फिर Security पर टैप करें। इसके बाद Restricted Sites पर जाएं और जिस साइट को एक्टिव करना चाहते हैं, उसे एक्टिव कर दें।

    HTTP से HTTPS:

    ब्लॉक वेबसाइट के url में HTTP से HTTPS कर दें। इससे वेबसाइट चलने लगेगी।

    पोर्टेबल प्रॉक्सी सर्वर करें इस्तेेमाल:

    किसी वेबसाइट को अनब्लॉक करने के लिए आप पोर्टेबल प्रॉक्सी सर्वर कर इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

    गूगल ट्रांसलेट:

    जिस यूआरएल को आप ओपन करना चाहते हैं उसे गूगल ट्रांसलेट पर डालें। इसके बाद जो भी आपके सामने लिंक आए, उसे एंटर कर ओपन करके देखें। आपको बता दें कि इस तरीके से वेबसाइट को अनब्लॉक नहीं किया जा सकता है लेकिन इसे यूज कर सकते हैं।