यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पानी में गिर गया या भीग गया है आपका मोबाइल, तो ऐसे आसानी से हो जाएगा ठीक
अगर आपका भी मोबाइल बारिश में भीग गया है या फिर पानी में गिर गया है तो घबराने की जरुरत नहीं है ...और पढ़ें

ऐसा कई बार होता है की हमारा ध्यान नहीं रहता और फोन पानी में गिर जाता है और उसी कारण से खराब हो जाता है| ऐसे में कई लोग फोन को सुखाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं| जैसे ओवन में फोन को रख कर सुखाना और हीटर के ऊपर रखना आदि| लेकिन ये सभी तरीके आपके फोन को खराब कर सकते हैं| अगर आपका भी मोबाइल बारिश में भीग गया है या फिर पानी में गिर गया है तो घबराने की जरुरत नहीं है| इससे पहले की हम आपको आपका भीगा मोबाइल ठीक करने के तरीके बताएं, आप ये जान लें:
पढ़ें, अब मोबाइल को हवा में लहराकर कर सकेंगे पेमेंट
क्या ना करें
गीले मोबाइल फोन को कभी भी हेअर ड्रायर से नहीं सुखाना चाहिए| ड्रायर बहुत ज्यादा गर्म हवा फेंकता है, ऐसे में फोन के सर्किट्स पिघल सकते हैं| इससे मोबाइल फोन खराब हो सकता है|
अब हम आपको बताते हैं पानी में भीगे हुए मोबाइल फोन को बचाने के आसान तरीके:
1. अगर आपका मोबाइल फोन बारिश में भीग गया हो या पानी में गिर गया हो तो तुरंत बैटरी निकाल कर मोबाइल को स्विच ऑफ कर दें| फोन को ऑफ करने के बाद सिम कार्ड, मैमोरी कार्ड जैसी सभी एक्सेसरीज को अलग कर दें| इन सभी एक्सेसरीज को अलग करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो जाएगा|
2. भीगे हुए फोन को सूखे चावल से भरे बाउल में रखें| फिर इस बाउल को सूरज की रोशनी में या किसी गर्म जगह पर कम से कम दो दिनों के लिए छोड़ दें| आप बाउल को गर्म जगह पर जितना अधिक समय तक रखेंगे आपके मोबाइल के फिर से काम करने की उम्मीद उतनी ज्यादा बढ़ जाएगी|
3. चावल के बर्तन में अगर फोन को न रखना चाहें तो सिलिका जेल पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं| ये जेल पैक्स जूतों के डब्बों में रखे जाते हैं| इनमें चावल से ज्यादा तेजी से नमी सोखने की ताकत होती है|
4. मोबाइल फोन को वैक्यूम क्लिनर से 20-30 मिनट तक सुखाना चाहिए क्योंकि यह इंटर्नल पार्ट्स से पानी को अच्छी तरह से निकाल लेता है| ध्यान रहे कि फोन को ऑन करने में जल्दी न करें|