Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोबाइल की बैटरी ब्‍लास्‍ट होने का है डर तो जरुर अपनाएं इन तरीकों को

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Mon, 23 Jan 2017 07:00 PM (IST)

    अगर आप अपने फोन की बैटरी को ब्लास्ट होने से बचाना चाहते हैं, तोे ये तरीके आपके बहुत काम आएंगे ...और पढ़ें

    मोबाइल की बैटरी ब्‍लास्‍ट होने का है डर तो जरुर अपनाएं इन तरीकों को
    मोबाइल की बैटरी ब्‍लास्‍ट होने का है डर तो जरुर अपनाएं इन तरीकों को

    नई दिल्ली। पिछले दिनों सैमसंग के स्मार्टफोन की बैटरी फटने की कई खबरें सामने आईं। सैमसंग नोट 2 में यह समस्या देखी गई। ऐसी घटनाओं के कारण इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई। इस मोबाइल को लेकर कई मामले आए है। जिसके कारण इसकी ब्रिकी में रोक लगा दी गई है। हमेशा कंपनी के स्तर पर ही निर्माण में खामी हो ये जरूरी नहीं है, हो सकता है यूजर की ओर से भी कुछ गलती रही हो। आइये आपको कुछ टिप्स बताते हैं ताकि आप अपने मोबाइल को फटने से बचा सकें।

    कुछ टिप्स

    - मोबाइल चार्ज करते समय कभी बात ना करें। ऐसा करने से बैटरी जल्दी गर्म हो जाती है।

    - बैटरी कभी भी एकदम डाउन नहीं होना चाहिए, उसे कम से कम 30 प्रतिशत चार्ज होना चाहिए।

    - चार्ज पर लगे मोबाइल का किसी भी प्रकार का उपयोग नहीं करना चाहिए।

    - जब फोन पूरी तरह से चार्ज हो जाए तो उसे चार्जर से हटा लेना चाहिए वर्ना फोन गर्म होना शुरू हो जाएगा।

    - कंपनी के चार्जर का ही उपयोग करें क्योंकि कई चार्जर नकली होते हैं जिससे मोबाइल की बैटरी गर्म हो जाती है।

    - यूएसबी केबल से चार्ज करना हमेशा अच्छा होता है क्योंकि इससे बैटरी धीरे-धीरे चार्ज होती है और उसके फटने के चांस नहीं होते।