Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कम कीमत में इन 5 एसेसरीज से फोन को दें न्यू और कूल लुक

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Tue, 27 Jun 2017 07:03 AM (IST)

    स्मार्टफोन के डिस्प्ले जितना जरुरी होता है उतना ही फोन के बैक साइड को भी सुरक्षित रखना चाहिए ...और पढ़ें

    कम कीमत में इन 5 एसेसरीज से फोन को दें न्यू और कूल लुक
    कम कीमत में इन 5 एसेसरीज से फोन को दें न्यू और कूल लुक

    नई दिल्ली (जेएनएन)। आमतौर स्मार्टफोन खरीदते समय हम स्मार्टफोन के फ्रंट पर ज्यादा ध्यान देते हैं। फोन के फ्रंट को सुरक्षित रखने के लिए हम फोन के डिस्प्ले पर टेम्पर्ड ग्लास का इस्तेमाल करते हैं और उसमें स्क्रीन गार्ड लगाते हैं ताकि हमरे फोन का फ्रंट और डिस्प्ले सुरक्षित रहें। लेकिन क्या कभी आपने अपने फोन के बैक साइड में ध्यान दिया है? फोन का बैक साइड भी उतना ही जरुरी होता है जितना फ्रंट। इसके साथ ही फोन को सुरक्षित रखने के लिए फोन के बैक साइड में आप ऐसे कुछ एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकते है जो आपके फोन को सेफ रखता है।

    Kickstand

    किकस्टैंड की मदद से आप आराम से अपने फोन में किताब पढ़ सकते है, मूवी देख सकते है या वीडियो को देख सकते है। आप अपने स्मार्टफोन को किकस्टैंड में लगा कर रख सकते हैं। इससे आपको स्मार्टफोन को लम्बे समय तक पकड़े नहीं रखना पड़ेगा। इसे फोन के बैक साइड में लगा कर आप टेबल, डेस्क या बेड पर रख कर आराम से मूवी का आनंद ले सकते हैं।

    A magnet mount

    अमेजन, ebay किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से आप मैगनेट माउंट को खरीद सकते हैं। इस एक्सेसरीज का इस्तेमाल आप अपनी गाड़ी में कर सकते हैं। गाड़ी में आप इसे लगा कार अपने स्मार्टफोन को अपनी सीट के सामने लगा कर रख सकते हैं।

    NFC buttons

    डिंपल एक टच बटन है, जिसे आप अपने एंड्रायड फोन के पीछे आसानी से चिपका सकते है। इसे अपने फोन के बैक में लगाकर आप बटन को टच करते ही फोन के कैमरे को ऑन कर सकते हैं। इसके साथ ही, आपको इन काम के लिए किसी बैटरी या वायर की जरुरत नहीं होगी, सिर्फ NFC बटन की आवश्यकता होगी। यह वायरलेस टेक्नॉलोजी है जो आपके फोन में बटनों को जोड़ती है और आपके फोन के एप प्रोग्रामिंग को मैनेज करता है।

    खबरें और भी

    A skin

    कई यूजर फोन में किसी कवर का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते क्योंकि इससे फोन का लुक और साइट खराब हो जाता है। ऐसे में आप फोन में स्किन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई तरह के स्किन आते हैं जिसमें माइटी स्किन्स, स्लिकरैप और स्कीनिट ऐसी कंपनियां है जो फोन के लिए स्किन की अलग-अलग वेराइटी को पेश करते हैं।

    A wallet

    बाजार में ऐसे कुछ एक्सेसरीज मौजूद है जो फोन के बैक साइड में लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में वॉलेट भी एक ऐसी एक्सेसरीज है जिसके इसका इस्तेमाल फोन के बैक को सपोर्ट सेने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस वॉलेट में आप अपने कार्ड्स, कैश और जरुरी छोटे पेपर्स को सेव रख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    शाओमी के इस फोन में हुई बड़ी कटौती, जल्द लॉन्च हो सकता है मी नोट 3

    मात्र 300 रुपये में ले जाएं दुनिया का सबसे छोटा AC, कूलिंग के मामले में नंबर वन

    गूगल की इन एप्स के जरिए मिलेगा 1000 रुपये तक का रिवॉर्ड, इस तरह कमाएं पैसे