Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एयरटेल का बंपर ऑफर, फ्री रोमिंग के साथ इंटरनेट डाटा में भारी कटौती, 650 प्रति एमबी का पैक हुआ 3 रुपये प्रति एमबी

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 28 Sep 2016 03:43 PM (IST)

    देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स को एक और बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नए ऑफर की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स को एक और बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नए ऑफर की घोषणा की है जिसके तहत यूजर्स को इंटरनेशनल रोमिंग में इनकमिंग वॉयस और भारत में किसी को भी एसएमएस भेजना बिल्कुल मुफ्त होगा।

    क्या क्या मिलेगी सुविधा?

    कंपनी ने इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान 650 रुपये प्रति एमबी को कम कर 3 रुपये प्रति एमबी कर दिया है यानि कंपनी ने इंटरनेट की दरों में 647 रुपये प्रति एमबी की कटौती की है। इसके अलावा यूजर्स किसी भी स्थानीय नंबर या भारत के किसी भी नंबर पर महज 3 रुपये प्रति मिनट तक की दर से ऑउटगोइंग कॉल कर पाएंगे। कंपनी ने 1 दिन, 10 दिन और 30 दिन की वैधता वाले डाटा पैक्स लांच किए हैं। आपको बता दें कि एक दिन का पैक 10 डॉलर, 10 दिन का पैक 45 डॉलर और 30 दिन का पैक 75 डॉलर में उपलब्ध होगा।

    कंपनी ने बताया कि ये ऑफर अक्टूबर महीने के मध्य से सभी शहरों में उपलब्ध करा दिया जाएगा। ऐसे में विदेश यात्रा करने वाले यूजर्स बिना किसी भी चिंता के फ्री इनकमिंग वॉयस कॉल और भारत में निशुल्क एसएमएस का लाभ उठा सकते हैं।

    यह भी पढ़े,

    फ्रीडम 251 स्मार्टफोन अब मिलेगा फ्री में, कंपनी ने निकाले ये 3 स्पेशल ऑफर

    मोटो के 21 एमपी कैमरा वाले इस फोन पर मिल रहा है 23500 रुपये तक का डिस्काउंट

    हैप्पी बर्थडे! गूगल मना रहा अपना 18वां जन्मदिन


    खबरें और भी