Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारी डिस्काउंट पर अमेजन से टैबलेट खरीदने का मौका, जबरदस्त फीचर्स से हैं लैस

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sun, 16 Apr 2017 07:00 PM (IST)

    हम आज आपके लिए कुछ टैबलेट्स के ऑप्शन लाएं हैं, जो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से कम दाम में खरीदे जा सकते हैं ...और पढ़ें

    भारी डिस्काउंट पर अमेजन से टैबलेट खरीदने का मौका, जबरदस्त फीचर्स से हैं लैस
    भारी डिस्काउंट पर अमेजन से टैबलेट खरीदने का मौका, जबरदस्त फीचर्स से हैं लैस

    नई दिल्ली। आज की जनरेशन और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बाजार में कई तरह के टैबलेट उपलब्ध हैं, जो कई नए फीचर्स और हाई-एंड टेक स्पेक्स के साथ लॉन्च हुए हैं। और अगर आप एक अच्छा टैबलेट लेने की सोच रहे हैं, तो हम आज आपके लिए कुछ टैबलेट्स के ऑप्शन लाएं हैं, जो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से कम दाम में खरीदे जा सकते हैं। इनमें कई ब्रैंड शामिल हैं, जैसे एप्पल से लेकर सैमसंग, लेनोवो तक। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सर्च करने के बाद हमें ये टैबलेट मिले, जिनपर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    Apple iPad Mini 4
    कीमत- 38,900 रुपये
    डिस्काउंट के बाद कीमत- 36,888 रुपये

    फीचर्स: एप्पल का यह टैबलेट 7.9 इंच डिस्प्ले के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें 2 GB रैम और 16 GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 8 MP का रियर कैमरा दिया गया है।

    iBall Slide
    कीमत- 12999 रुपये
    डिस्काउंट के बाद कीमत- 6999 रुपये

    फीचर्स: आईबॉल के इस टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 1 GB रैम और 8 GB रैम दी गई है। कैमरा की अगर बात करें तो इसमें 5 MP का रियर कैमरा और 2 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 4600 mAh की बैटरी मौजूद है।

    Lenovo Tab3
    कीमत- 11800 रुपये
    डिस्काउंट के बाद कीमत- 6230 रुपये

    फीचर्स: लेनोवो के इस टैबलेट में 7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ इसमें 1 GB रैम 16 GB स्टोरेज मौजूद है। इसमें 2 MP का रियर और 0.3 MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।

    Micromax P70221 Tablet
    कीमत- 5999 रुपये
    डिस्काउंट के बाद कीमत- 4550 रुपये

    फीचर्स: माइक्रोमैक्स का यह टैबलेट 7 इंच डिस्प्ले के साथ मौजूद है। जिसमें 1 GB का रैम और 16 GB स्टोरेज मिलेगा। यह टैबलेट एंड्रायड किटकैट 4.4 पर काम करता है। टैबलेट में 2 MP कैमरा शामिल है।

    यह भी पढ़ें,

    नेस्ले ने गूगल, पेटीएम मॉल से मिलाया हाथ, Maggi के सही विकल्प चुनने पर मिलेगा इनाम

    अमेजन इंडिया दे रहा Kindle पर बंपर डिस्काउंट, जानें क्यों है खास

    जियो और एयरटेल के बाद अब आइडिया लाएगा 70 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान