विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लिपकार्ट सेल में मोटो का यह फोन ले जाएं मात्र 999 रुपये में

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 02:49 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 03:10 PM (IST)

मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है।

फ्लिपकार्ट सेल में मोटो का यह फोन ले जाएं मात्र 999 रुपये में
फ्लिपकार्ट सेल में मोटो का यह फोन ले जाएं मात्र 999 रुपये में

नई दिल्ली (जेएनएन)। मानसून के सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजन स्पेशल सेल लेकर आयी हैं। अमेजन इंडिया पर चल रही सेल 21 जून को खत्म होगी। इसी बीच फ्लिपकार्ट मोटोरोला के स्मार्टफोन मोटो एक्स फोर्स पर कस्टमर्स के लिए डील लेकर आयी हैं। इस डील में कस्टमर्स को मोटो का यह फोन मात्र 12,999 रुपये में मिल रहा है। इसी के साथ इसके दोनों वेरिएंट्स पर अलग-अलग छूट के साथ ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।

मोटो एक्स फोर्स के 32GB वेरिएंट का ऑफर:

पिछले साल फरवरी में लॉन्च किए गए मोटो एक्स फोर्स की कीमत में 22,400 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा हैं। इस डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को मात्र 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी के साथ पुराने फोन से एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठाया जा सकता हैं। इसमें मौजूद एक्सचेंज ऑफर के अंतर्गत आप 12,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं। अगर आप सभी डिस्काउंट और ऑफर का लाभ उठाने में सफल हो जाते हैं तो यह फोन 999 रुपये में आपका हो सकता है।

मोटो एक्स फोर्स के 64GB वेरिएंट का ऑफर:

मोटो के इस फोन का 64 जीबी वेरिएंट 22,400 रुपये के स्पेशल ऑफर के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 15,599 रुपये में बेचा जा रहा है। 64 जीबी वेरिएंट के साथ पुराना फोन बदलकर ग्राहक 14,500 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके साथ ही आप दोनों ही स्मार्टफोन के साथ एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। दोनों फोन इजी ईएमआई पर भी उपलब्ध हैं।

मोटो एक्स फोर्स के स्पेसिफिकेशन्स:

मोटो एक्स फोर्स में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि यह 'शैटरशिल्ड' डिस्प्ले है, जो एल्यूमीनियम रिजिड कोर, एमोलेड स्क्रीन और दो लेयर वाले टचस्क्रीन पैनल से बना है। स्मार्टफोन में 2ghz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम मौजूद है। दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद है। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी है।

कैमरा:

कैमरे की बात करें तो इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह हैंडसेट एंड्रायड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस सिंगल सिम डिवाइस में 4जी एलटीई, 3जी, सीडीएमए, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:

कौन सी कंपनी दे रही सस्ता इंटरनेट प्लान, जानिए आपके लिए कौन सा बेहतर

वोडाफोन मात्र 6 रुपये में दे रहा अनलिमिटेड 4जी डाटा

प्री-जीएसटी सेल में खरीद रहे हैं मोबाइल, ये हैं 2017 के बेहतरीन स्मार्टफोन