यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोबाइल बाजार पर भी होगा रिलयांस का कब्जा, जिओ के 4G फीचर फोन घटा सकते हैं स्मार्टफोन्स की सेल्स
रिलायंस जिओ के 4G फीचर फोन के लॉन्च होने से स्मार्टफोन्स की बिक्री में कमी आ सकती है ...और पढ़ें

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ के चेयरमैन मुकेश अंबानी जल्द ही रिलायंस जिओ के 4G फीचर फोन मार्किट में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में ये माना जा रहा है कि जिओ के फीचर फोन आने से स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स की संख्या में कमी आने की उम्मीद है। इससे पहले 2016 में भी कई कारणों के चलते स्मार्टफोन की बिक्री में कमी आई थी। ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में बताया कि साल के चौथे क्वॉर्टर में स्मार्टफोन की शिपमेंट क्वॉर्टर-दर-क्वॉर्टर के आधार पर 20 से 25 फीसदी और सालाना आधार पर 2 फीसदी गिर सकती है। इससे 2016 में स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट 10.8 करोड़ यूनिट्स रह सकती है। स्मार्टफोन की सेल्स पर नोटबंदी का बड़ा असर पड़ा है।
माइक्रोमैक्स के चीफ मार्केटिंग अधिकारी शुभजीत सेन ने ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन की इस रिपोर्ट पर अपनी सहमति जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि जिओ के 4G फीचर फोन का स्मार्टफोन की बढ़ोतरी पर असर पड़ सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया है, कि जो लोग फीचर फोन के बाद स्मार्टफोन यूज करना शुरु करते हैं, उनकी संख्या में अस्थायी असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर स्मार्टफोन निर्माता स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती करते हैं, या कम कीमत के 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करती हैं तो देश में स्मार्टफोन्स की बिक्री को मदद मिल सकती है।
इससे पहले रिलायंस जिओ के पहले 4जी फीचर फोन की पहली फोटो सामने आई थी। इसमें MyJio, Jio Live TV, Jio video और Jio Music की शॉटकर्ट कीज दी हुईं हैं। फोन में टी9 कीपैड दिया गया है। इसके साथ ही इसमें टॉर्चलाइट भी दी हुई है। इस फोन को निर्माण किस कंपनी ने किया है, इसकी पता फिलहाल नहीं चल पाया है। साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी नहीं मिल पाई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिओ जल्द ही 999 रुपये से शुरु होने वाले 4जी VoLTE फीचर फोन्स को लॉन्च करने वाला है। ये फोन एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
यह भी पढ़े,
एयरटेल के आंकड़ें गुमराह करने वाले, 53 प्रतिशत तक जिओ कॉल्स अब भी होती हैं ड्रॉप: रिलायंस
इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, यह कंपनी देने जा रही है भारत में फ्री इंटनेट सर्विस
महंगी होगी बीएसएनएल लैंडलाइन टू लैंडलाइन कॉलिंग, 20 फीसदी बढ़ा चार्ज