Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वोडाफोन ने पेश किया शानदार ऑफर, दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और 25 GB 4G डाटा

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Fri, 09 Jun 2017 06:07 PM (IST)

    अनलिमिटेड फ्री लोकल/ एसटीडी कॉल के साथ फ्री रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ 25 GB 3G/4G डाटा भी दिया जाएगा ...और पढ़ें

    वोडाफोन ने पेश किया शानदार ऑफर, दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और 25 GB 4G डाटा
    वोडाफोन ने पेश किया शानदार ऑफर, दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और 25 GB 4G डाटा

    नई दिल्ली (जेएनएन)। रिलायंस जियो के मार्किट में आने के बाद से सभी टेलिकॉम कंपनियां में डाटा और कॉलिंग प्लान को लेकर प्राइस वॉर शुरू हो गई है। टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए हर रोज एक नया प्लान लॉन्च कर रही है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए एक विशेष ऑफर पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉल और डाटा उपलब्ध कराया जाएगा।

    क्या है प्लान?

    टेलिकॉम ब्लॉगर संजय बफाना की एक ट्वीट के अनुसार, वोडाफोन इंडिया ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए 786 रुपये का स्पेशल प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री लोकल/ एसटीडी कॉल के साथ फ्री रोमिंग कॉल की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा डाटा की अगर बात करें तो, इसमें 25 GB 3G/4G डाटा भी दिया जाएगा। इस प्लान की जानकरी टेलिकॉम ब्लॉगर संजय बाफना ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये दी है। साथ ही, ध्यान रखें कि वोडाफोन ने पिछले साल से मुफ्त रोमिंग की सुविधा दे रहा है। इस प्लान के तहत यूजर अनलिमिटेड फ्री नेशनल और रोमिंग कॉल का आनंद ले सकतें हैं।

    5 रुपये का प्लान भी किया जारी:

    इससे पहले वोडाफोन ने रमजान के मौके पर अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक ऑफर पेश किया है। इस प्लान के तहत भी यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉल और डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्लान केवल उत्तर प्रदेश-पश्चिम और उत्तराखंड के लिए ही जारी किया गया है। इस प्लान में 2G यूजर्स को मात्र 5 रुपये में अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। वहीं, 3G यूजर्स को 19 रुपये में अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। इन पैक्स की वैधता 1 घंटे की होगी। इसके अलावा 2G यूजर्स को 253 रुपये में अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग दी जाएगी। साथ ही 3G यूजर्स को 345 रुपये में 1 GB डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग दी जाएगी। इन दोनों प्लान्स की अवधि 28 दिनों की होगी। इसके अलावा एक लॉन्ग वैलिडिटी के साथ प्लान पेश किया गया है। इसमें 17 रुपये के प्लान में लोकल और एसटीडी कॉल दी जाएगी जिसके लिए यूजर्स को 30 पैसे/प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। इस वैधता 90 दिनों की है।

    यह भी पढ़ें:

    फ्लिपकार्ट का फादर्स डे पर खास ऑफर, सस्ते में आईफोन खरीदने का मौका

    ये 5 एंड्रायड स्मार्टफोन्स हैं आपके फोन्स से ज्यादा बेहतर, जानें इनमें क्या है खास

    औसत इंटरनेट स्पीड के मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका से पीछे है भारत

    खबरें और भी