यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो दे रहा है 100 जीबी 4जी डाटा बिल्कुल मुफ्त
यह एक डायरेक्ट ऑफर है, जिसके तहत एलजी जी6 के साथ यूजर्स को 100 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने यूजर्स के लिए एक और धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। यह एक डायरेक्ट ऑफर है, जिसके तहत एलजी जी6 के साथ यूजर्स को 100 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा। यह ऑफर मार्च 2018 तक उपलब्ध है। आपको बता दें कि अगर यूजर्स एलजी जी6 स्मार्टफोन खरीदते हैं और 309 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें हर रिचार्ज पर 10 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा। वहीं, इससे पहले जियो ने ऐसा ही एक डबल डाटा ऑफर गैलेक्सी एस8 के साथ भी दिया था। इसके तहत 28 GB + 28 GB डाटा एक महीने के लिए 309 रुपये के रीचार्ज पर दिया जा रहा था।

एलजी जी6 के फीचर्स:
इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस फुलविजन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2880 x 1440 है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे स्टोरेज वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है, जिसपर यूएक्स 6.0 स्किन दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ आता है, जो अपर्चर एफ/2.4 से लैस है। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल के स्टेंडर्ड सेंसर के साथ आता है, जो एफ/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइजेशन से लैस है। इसमें एफ/2.2 अपर्चर से लैस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है।
यह भी पढ़ें:
आईफोन से उबर एप को हटाएगा एप्पल, डाटा चोरी होने के डर से लिया बड़ा फैसला
JioFi वायरलेस राउटर फ्लिप्कार्ट पर महज 1999 रुपये में उपलब्ध
स्मार्टफोन बाजार में 2018 तक 62 फीसदी बढ़ जाएगी मोबाइल की बिक्री: रिपोर्ट