Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जियोफाइ हॉटस्पॉट पर हुआ 50 प्रतिशत का प्राइस कट, एयरटेल डोंगल पर भी मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 20 Sep 2017 03:30 PM (GMT+05:30)

    अगर अब तक आपके पास डोंगल नहीं है और इस फेस्टिव सीजन आप किसी डिस्काउंट का इंतजार कर रहे थे| तो एयरटेल और जियो के डोंगल पर 50 फीसद तक का डिस्काउंट मिल र ...और पढ़ें

    जियोफाइ हॉटस्पॉट पर हुआ 50 प्रतिशत का प्राइस कट, एयरटेल डोंगल पर भी मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
    जियोफाइ हॉटस्पॉट पर हुआ 50 प्रतिशत का प्राइस कट, एयरटेल डोंगल पर भी मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

    नई दिल्ली(जेएनएन)| फेस्टिव सीजन की सेल का आगाज हो गया है| अब इसमें रिलायंस जियो कैसे पीछे रह सकता था| कंपनी ने जियोफाइ खरीदारों के लिए नए ऑफर की पेशकश की है| कंपनी ने जियोफाइ डिवाइस की कीमत 1999 रुपये से 999 रुपये कर दी है| यानि की डिवाइस पर 1000 रुपये का प्राइज कट दिया गया है| यह ऑफर JioFi M2S मॉडल के लिए ही मान्य है| इसी के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एयरटेल E3372h-607 डाटा कार्ड पर ऑफर उपलब्ध है| ऑनलाइन यह डाटा कार्ड 50 प्रतिशत ऑफ के साथ 1943 रुपये में मिल रहा है|

    रिलायंस जियोफाइ की डिटेल्स
    जियोफाइ डिवाइस को सितम्बर 2016 में लॉन्च किया गया था| कंपनी का दावा है की जियोफाइ डिवाइस 150Mbps की स्पीड और 50Mbps की अपलोड स्पीड देती है| इसी के साथ यह 32 डिवाइस तक कनेक्ट कर सकता है| इसमें 2300 mAh की बैटरी दी गई है| यूजर जियोफाइ का इस्तेमाल कर के अपने 2G/3G स्मार्टफोन से वीडियो और एचडी वॉयस कॉल्स भी कर सकते हैं| हालांकि रिलायंस का यह ऑफर 30 सितम्बर तक ही मान्य है| 999 रुपये की कीमत में जियोफाइ के साथ यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, प्रति दिन 1GB या 2GB डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे|

    एयरटेल डाटा कार्ड की डिटेल्स
    एयरटेल भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है| यूजर्स एयरटेल को उसकी डाटा स्पीड के लिए पसंद करते हैं| कंपनी का दावा है की एयरटेल E3372h-607 डाटा कार्ड 21.6 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड देता है| इसमें 32GB मैमोरी दी गई है| हालांकि इसमें जियो की डिवाइस की तरह कॉल सपोर्ट नहीं है| इसमें 3G/4G सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है| 50 प्रतिशत ऑफ के साथ ऑनलाइन साइट पर फोनपे के जरिए पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है|

     यह भी पढ़ें:

    विंडोज डिवाइसेज के लिए यह है बेस्ट फ्री एंटीवायरस

    करना चाहते हैं डाटा की बचत तो इन 5 एप्स के लाइट वर्जन का करें इस्तेमाल

    गूगल का नया अपडेट, जीमेल में सेव नंबर पर आसान होगा कॉल करना

    खबरें और भी