Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोटोरोला के मोटो G4 प्ले को मिल रहा एंड्रायड नॉगट अपडेट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 24 Apr 2017 07:30 PM (IST)

    खबरों की मानें तो इस फोन में जून में अपडेट दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने नॉगट अपेडट मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में दिया था ...और पढ़ें

    मोटोरोला के मोटो G4 प्ले को मिल रहा एंड्रायड नॉगट अपडेट
    मोटोरोला के मोटो G4 प्ले को मिल रहा एंड्रायड नॉगट अपडेट

    नई दिल्ली (जेएनएन)। मोटोरोला कंपनी जल्द ही अपने मोटो जी4 प्ले में एंड्रायड 7.0 नॉगट अपडेट देने जा रही है। खबरों की मानें तो इस फोन में जून में अपडेट दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने नॉगट अपेडट मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में दिया था। आपको बता दें कि जी4 प्ले अगस्त में लॉन्च किया गया था। खबरों की मानें तो इस बात की पुष्टि एंड्रायड अथॉरिटी ने की है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है।

    मोटो G4 प्ले के फीचर्स:

    इस फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वाडकोर प्रोसेसर और 2 जीबी से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो एलईडी फ्लैश, 4एक्स डिजिटल जूम और 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    फोन को पावर देने के लिए इसमें 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह फोन पूरे दिन काम कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G एलटीई सपोर्ट के अलावा डुअल सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन को एंड्रायड 6.0 के साथ पेश किया गया था।

    यह भी पढ़ें:

    वोडाफोन अपने यूजर्स को दे रहा हर महीने 3 जीबी 4जी डाटा बिल्कुल मुफ्त

    आईफोन से उबर एप को हटाएगा एप्पल, डाटा चोरी होने के डर से लिया बड़ा फैसला

    JioFi वायरलेस राउटर फ्लिपकार्ट पर महज 1999 रुपये में उपलब्ध


     

    खबरें और भी