विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोटो एम स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध, महज 999 रुपये में खरीदने का धमाकेदार मौका

By MMI TeamEdited By:
Updated: Thu, 15 Dec 2016 02:30 PM (IST)

मोटोरोला ने हाल ही में अपना नया हैंडसेट मोटो एम लॉन्च किया है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मोटोरोला ने हाल ही में अपना नया हैंडसेट मोटो एम लॉन्च किया है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट इसके साथ कई लॉन्च ऑफर्स भी दे रहा है। यह फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज से लैस है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, दूसरा फोन 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज से लैस है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है।

क्या है फ्लिपकार्ट लॉन्च ऑफर?

कंपनी इस फोन पर 15000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। ग्राहक अपने पुराने फोन के बदले इस फोन को पूरे 15000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ये एक्सचेंज वेल्यू आपके वर्तमान फोन की मौजूदा हालत पर निर्भर होगी। इसका सीधा मतलब ग्राहक इस फोन को महज 999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट इस फोन पर 2000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रहा है। यही नहीं, अगर ग्राहक एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो उन्हें 5 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा अगर ग्राहक सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 1000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

मोटोरोला मोटो एम के फीचर्स:

फोन में 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हीलियो पी15 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल टोन फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें 3050 एमएएच की बैटरी लगी है। इसके साथ ही इसमें टर्बो चार्जिंग फीचर दिया गया है। स्मार्टफोन पर स्प्लैश प्रूफ नैनो कोटिंग भी लगाई गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि इसमें एक साथ दो सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे।