Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोटो X4 और वनप्लस 5T होंगे इस महीने लॉन्च, जानें इनसे जुड़ी जानकारी

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 08 Nov 2017 05:39 PM (IST)

    अगर आपको भी वनप्लस के लेटेस्ट अपकमिंग मॉडल 5T और मोटोरोला के आने वाले फोन मोटो X4 का इंतजार है तो इस महीने यह इंतजार खत्म हो जाएगा। जानें इन फोन्स में ...और पढ़ें

    मोटो X4 और वनप्लस 5T होंगे इस महीने लॉन्च, जानें इनसे जुड़ी जानकारी
    मोटो X4 और वनप्लस 5T होंगे इस महीने लॉन्च, जानें इनसे जुड़ी जानकारी

    नई दिल्ली (जेएनएन)। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला और वनप्लस इस महीने अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं। लेनोवो का मोटो X4 स्मार्टफोन भारत में एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह फोन भारत में 13 नवंबर को पेश किया जाएगा। इसी के साथ वनप्लस ने भी आधिकारिक रूप से वनप्लस 5T के लॉन्च की घोषणा कर दी है। यह फोन 16 नवंबर को ग्लोबल इवेंट में पेश किया जाएगा। खबरों की मानें तो यह फोन अमेजन एक्सक्लूसिव होगा।

    क्या हो सकते हैं मोटो X4 के फीचर्स:

    मोटो X4 एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर कार्य करने वाला सिंगल सिम स्लॉट फोन होगा। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है की इसका भारतीय वैरिएंट ड्यूल सिम सपोर्ट करेगा। इसमें 5.2 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया होगा। 2.2 ghz क्वालकॉम स्नैपड्रगन 630 ऑक्टाकोर के साथ इसमें 3GB रैम दी जाएगी। 12MP ड्यूल ऑटोफोकस के साथ 8MP वाइड एंगल सेंसर दिया जाएगा। फ्रंट कैमरा 16MP का होगा। इसमें 3000 mAh बैटरी दी जाएगी।

    क्या हो सकते हैं वनप्लस 5टी के फीचर्स:

    खबरों की मानें तो वनप्लस 5टी में 6 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 हो सकता है। इसमें पतले बेजल दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इस फोन में वनप्लस 5 जैसा ही ड्यूल रियर कैमरा, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और अन्य फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसे भी 6 और 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है। 

    दोनों फोन्स से जुड़ी अन्य जानकारी और ऑफर्स का पता इनकी लॉन्च की तारीख पर ही चलेगा। 

    यह भी पढ़ें:

    बीते एक महीने में सैमसंग एलजी वीवो आसुस समेत इन स्मार्टफोन्स की कीमतें हुईं कम

    अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल: स्मार्टफोन के साथ होम अप्लाइंसेज पर मिल रहा है डिस्काउंट

    फरवरी में सरकार लाएगी नई दूरसंचार नीति: सिन्हा

    खबरें और भी