Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जियो लाया नया ऑफर, 420 दिन के लिए दे रहा 810 GB डाटा, जानिए प्लान डिटेल्स

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Tue, 25 Apr 2017 10:00 AM (IST)

    कंपनी ने 9999 रुपये में एक नया प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को 810 GB डाटा 14 महीनों (420 दिन) के लिए मिलेगा ...और पढ़ें

    जियो लाया नया ऑफर, 420 दिन के लिए दे रहा 810 GB डाटा, जानिए प्लान डिटेल्स
    जियो लाया नया ऑफर, 420 दिन के लिए दे रहा 810 GB डाटा, जानिए प्लान डिटेल्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो के आते ही टेलिकॉम जगत में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डाटा की जंग छिड़ गई है। जियो ने अपनी रैंकिंग को बनाये रखने के लिए एक और नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 9999 रुपये में एक नया प्लान पेश किया है, जिसमें ग्राहकों को 810 GB डाटा 14 महीनों (420 दिन) के लिए मिलेगा। लेकिन आपको बता दें कि ये ऑफर दिर्फ़ प्राइम यूजर के लिए ही है।

    इसके साथ ही जो नॉन प्राइम यूजर है उनको इस ऑफर के तहत 9,999 रुपये में 750 GB 4G डाटा मिलेगा। इस पैक में डाटा के लिए कोई FUP लिमिट नहीं होगी। इसका मतलब है कि इस पैक में यूजर एक दिन में 1 GB डाटा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकेगा। साथ ही अनलिमिटेड फ्री लोकल-एसटीडी कॉलिंग। जिसकी वैलिडिटी 360 दिन होगी।

    आपको बता दें कि जियो ने हाल ही में धन धना धन ऑफर को पेश किया था। इस ऑफर के तहत पहला प्लान 309 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को पहले रिचार्ज पर अनलिमिटेड डाटा (1 GB 4G स्पीड पर प्रतिदिन), कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। वहीं, दूसरा प्लान 509 रुपये का है, जिसके तहत यूजर्स को पहले रिचार्ज पर अनलिमिटेड डाटा (2 GB 4G स्पीड पर प्रतिदिन), कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। प्लान्स की ज्यादा जानकारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jio.com से ली जा सकती है। इन प्लान्स की जानकारी देते हुए कंपनी ने ट्वीट भी किया है।

    यह भी पढ़ें:

    वोडाफोन अपने यूजर्स को दे रहा हर महीने 3 जीबी 4जी डाटा बिल्कुल मुफ्त

    आईफोन से उबर एप को हटाएगा एप्पल, डाटा चोरी होने के डर से लिया बड़ा फैसला

    JioFi वायरलेस राउटर फ्लिपकार्ट पर महज 1999 रुपये में उपलब्ध

    खबरें और भी