विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LIVE: नोकिया 3,5,6 स्मार्टफोन्स का भारत में लॉन्च इवेंट शुरू

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 03:25 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 13 Jun 2017 12:52 PM (GMT+05:30)

काफी समय से चला आ रहा इंतजार आज खत्म होने वाला है। नोकिया आज 3,5,6 स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है

LIVE: नोकिया 3,5,6 स्मार्टफोन्स का भारत में लॉन्च इवेंट शुरू
LIVE: नोकिया 3,5,6 स्मार्टफोन्स का भारत में लॉन्च इवेंट शुरू

नई दिल्ली (जेएनएन)। फिनलैंड की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया आज भारत में अपने Nokia 6, Nokia 5 और Nokia 3 हैंडसेट लॉन्च करेगी। इसका लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में शुरु हो चुका है। खबरों की मानें तो भारत में नोकिया 3 की कीमत 9,499 रुपये, नोकिया 5 की कीमत 12,899 रुपये और नोकिया 6 की कीमत 14,999 रुपये होने की उम्मीद है। कीमत के आधार पर नोकिया के तीनों फोन्स भारतीय बाजार में मौजूद शाओमी रेडमी 4 और नोट 4 को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

नोकिया 6, 5 और 3 फर्स्ट इंप्रेशन:

नोकिया 6 एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर 2.5D गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 GB रैम से लैस है। इसमें 64 GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोसएडी कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 3000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी भी दी गई है। नोकिया 6 को 6000 सीरीज एलूमिनियम से बनाया गया है। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर और f/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा फेस डिटेक्शन ऑटो फोक्स और डुअल-टोन फ्लैश से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3जी/4जी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अब बात करते हैं नोकिया 5 के फीचर्स की, इसमें 5.2 इंच डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2 GB रैम और 16 GB स्टोरेज दी हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए नोकिया 5 में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नोकिया 5 में 3000mAh की बैटरी दी गई है। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

जबकि नोकिया 3 स्मार्टफोन 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा फोन में 5 इंच डिस्प्ले दिया गया है। 1.3GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आएगा जिसमें 2 GB रैम मौजूद होगा। साथ ही 16 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। नोकिया 3 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए, 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। पॉवर देने के लिए फोन में 2650 mAh की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें:

अब और भी सस्ता हो गया ड्यूल रियर कैमरा और 4GB रैम से लैस यह स्मार्टफोन

iPhone 7 पर मिल रहा 20000 रुपये से भी ज्यादा का ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ

Sony का यह स्मार्टफोन अमेजन पर बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, 13000 रुपये तक का मिल रहा ऑफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।