विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्यूल रियर कैमरे और 4 GB रैम से लैस यह स्मार्टफोन अमेजन पर आज से होगा उपलब्ध

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 10:27 AM (IST)Updated: Mon, 12 Jun 2017 02:41 PM (IST)

नूबिया Z17 मिनी स्मार्टफोन 19,999 रुपये की कीमत के साथ आज से अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होगा। फोन में सोनी ...और पढ़ें

ड्यूल रियर कैमरे और 4 GB रैम से लैस यह स्मार्टफोन अमेजन पर आज से होगा उपलब्ध
ड्यूल रियर कैमरे और 4 GB रैम से लैस यह स्मार्टफोन अमेजन पर आज से होगा उपलब्ध

नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नूबिया Z17 मिनी को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 12 जून से ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 19,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन को दो कलर वेरिएंट ब्लैक और गोल्ड में उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को इस साल अप्रैल में ही चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन को 4GB रैम और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ पेश किया है इस फोन के 6 GB वेरिएंट को चीन में लॉन्च किया गया था।

नूबिया Z17 मिनी के स्पेसिफिकेशन:

इस स्मार्टफोन के फीचर्स पर नजर डालें तो, नूबिया Z17 मिनी में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रेजोल्यूशन फुल HD स्क्रीन दी गई है। साथ ही यह 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 4 GB रैम और 64 GB इनबिल्ट स्टोरेज मौजूद है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 GB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित Z17 मिनी नूबिया UI 4.0 पर काम करता है। यह फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए नूबिया Z17 मिनी में सोनी IMX258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैं। ये कैमरे अपर्चर f/2.2, oIS, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लैस हैं। इसके अलावा फोन में अपर्चर f/2.0, 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट के साथ वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी जैसे फीचर को शामिल किया गया है। फोन में पॉवर दें के लिए 2950 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें:

रिलायंस जियो के खिलाफ एयरटेल की शिकायत खारिज, सीसीआई ने दिए आदेश

Sony का यह स्मार्टफोन अमेजन पर बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, 13000 रुपये तक का मिल रहा ऑफर

मार्किट में मौजूद इन स्मार्टफोन्स के आगे पावर बैंक भी हैं Fail, दमदार बैटरी है खासियत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।