Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वनप्लस की दिवाली सेल शुरु, वनप्लस 3 मिलेगा 1 रुपये में

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 24 Oct 2016 03:00 PM (IST)

    आज से वनप्लस दिवाली सेल शुरु हो रही है। सेल के दौरान कई हैंडसेट्स 1 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। यह सेल भारत में चल रहे फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। आज से वनप्लस दिवाली सेल शुरु हो रही है। सेल के दौरान कई हैंडसेट्स 1 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। यह सेल भारत में चल रहे फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है। वनप्लस की यह सेल 24 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक चलेगी। आपको बता दें 1 रुपये की सेल का समय निर्धारित होगा। वनप्लस कंपनी ने दिवाली सेल का नाम Diwali Dash Sale रखा है। तो चलिए आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ कैसे उठाया जा सकता है।

    1 रुपये में मिलेगा हैंडसेट:

    दूसरों से अलग, यूजर को यहां प्रोडेक्ट खरीदते समय ये नहीं पता होगा कि वो क्या खरीद रहे हैं। सेल की शुरुआत मे उन्हें Mystery Boxes ड्रॉ करने होंगे। उन Mystery Boxes में वनप्लस के प्रोडेक्ट हो सकते हैं और साथ ही वनप्लस 3 का सॉफ्ट गोल्ड वर्जन भी हो सकता है। आपको बता दें कि एक यूजर केवल एक ही Mystery Box को ड्रॉ कर सकते हैं। जब यूजर कार्ट में होंगे तो उन्हें महज 1 रुपये का पेमेंट करना होगा। जिसके बाद ही प्रोडेक्ट रिवील किया जाएगा। ध्यान रहे कि यूजर क सेल के 3 घंटे के अंदर ही पेमेंट करनी होगी। वनप्लस की दिवाली सेल दिन में तीन बार होगी पहले दोपहर 12 बजे फिर 4 बजे और आखिरी रात 8 बजे।

    कैसे करें खुद को रजिस्टर?

    इसके लिए आपको इस एड्रेस पर जाना है https://oneplusstore.in/diwali/dash, जिन यूजर्स के पास पहले से ही वनप्लस स्मार्टफोन है उन्हें अपना IMEI नंबर वनप्लस के दिवाली डैश पेज पर रजिस्टर करना होगा। जिसके बाद वनप्लस यूजर्स को भी 250 रुपये का कूपन दिया जाएगा। वहीं, दूसरे यूजर्स को इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए वनप्लस द्वारा दिखाई गई फोटो को वनप्लस के ई-कॉमर्स पोर्टल पर जाकर ढूंढना होगा। इसके बाद उसका स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना होगा।

    यह भी पढ़े,

    आसुस Incredible Diwali ऑफर, फ्री मिलेगा जेनफोन 3 स्मार्टफोन साथ ही ढेरों इनाम

    बीएसएनएल दे रहा फ्री डाटा और सस्ती कॉल, जानिए क्या है प्लान

    अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल, वनप्लस 3 पर मिल रहा 21000 रुपये तक का डिस्काउंट, ढेरों आकर्षक डील्स

    खबरें और भी