Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पैनासोनिक Eluga Ray Max और Eluga Ray X फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध, मिल रहा 11500 रुपये तक का ऑफर

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 17 Apr 2017 11:30 AM (IST)

    Panasonic Eluga Ray X पर 8,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर यूजर पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब हो जाता है तो वो इस फोन को महज 499 ...और पढ़ें

    पैनासोनिक Eluga Ray Max और Eluga Ray X फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध, मिल रहा 11500 रुपये तक का ऑफर
    पैनासोनिक Eluga Ray Max और Eluga Ray X फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध, मिल रहा 11500 रुपये तक का ऑफर

    नई दिल्ली (जेएनएन)। पैनासोनिक Eluga Ray Max और Eluga Ray X ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। Eluga Ray Max स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में उपलब्ध है। पहला वेरिएंट 32 जीबी मेमोरी से लैस है, जिसकी कीमत 11,499 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 64 जीबी मेमोरी से लैस है, जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। यह फोन गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही Eluga Ray X की कीमत 8,999 रुपये है। यह फोन गोल्ड, रोज गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

    स्मार्टफोन्स पर मिल रहा एक्सचेंज ऑफर:

    Panasonic Eluga Ray X पर 8,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर यूजर पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब हो जाता है तो वो इस फोन को महज 499 रुपये में खरीद सकता है। वहीं, Eluga Ray Max के 32 जीबी वेरिएंट पर 10,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, जिसके बाद इस फोन को महज 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही 64 जीबी वेरिएंट पर 11,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है, जिसके बाद यह वेरिएंट 999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    Panasonic Eluga Ray Max के फीचर्स:

    इसमें 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन और 4 जीबी रैम से लैस है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही वाइड-एंगल लेंस और फ्रंट फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग के साथ 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    Panasonic Eluga Ray X के फीचर्स:

    इसमें 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें,

    MTNL का लक्ष्य अगले 18 महीनों में अपने 50 फीसद लैंडलाइन यूजर्स को ब्रॉडबैंड यूजर्स में बदलना

    एयरटेल यूजर्स को मिलेगा हर महीने फ्री 10 जीबी डाटा, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

    भारी डिस्काउंट पर अमेजन से टैबलेट खरीदने का मौका, जबरदस्त फीचर्स से हैं लैस