Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Xiaomi Redmi Note 4 के सभी मॉडल्स महज 10 मिनट में हो गए आउट ऑफ स्टॉक, जानें कब है अगली सेल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 23 Feb 2017 10:30 AM (IST)

    शाओमी रेडमी नोट 4 के तीनों मॉडल महज 10 मिनट में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए ...और पढ़ें

    Xiaomi Redmi Note 4 के सभी मॉडल्स महज 10 मिनट में हो गए आउट ऑफ स्टॉक, जानें कब है अगली सेल
    Xiaomi Redmi Note 4 के सभी मॉडल्स महज 10 मिनट में हो गए आउट ऑफ स्टॉक, जानें कब है अगली सेल

    नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शाओमी रेडमी नोट 4 की फ्लैश सेल 22 फरवरी को आयोजित की गई थी। इस स्मार्टफोन के तीनों मॉडल महज 10 मिनट में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए। अगर आप इस सेल में फोन खरीदने से चूक गए है, तो हम आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन की अगली सेल 1 मार्च 2017 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। यूजर्स 1 मार्च को www.mi.com/in पर या www.flipkart.com पर जाकर फोन खरीद सकते हैं। सेल शुरु होने से पहले ही यूजर्स अपना अकाउंट लॉगइन कर लें। साथ ही पहले से एड्रेस, पिन कोड जैसी जानकारी भी भर दें। सेल शुरू होते ही फोन को तुरंत Add to Cart कर दें। इसके बाद जो डिटेल मांगी जाएं, उसे फिल कर दें। यूजर्स इसे कैश ऑन डिलीवरी पर भी खरीद सकते हैं।

    शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत: पहला वेरिएंट 2जीबी रैम और 32जीबी मेमोरी से लैस है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसके अलावा तीसरा वेरिएंट 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये है।

    शाओमी रेडमी नोट 4 के फीचर्स: इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्पले दिया गया है। यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 5.6 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। साथ ही शाओमी रेडमी नोट 4 एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। जल्द ही इस फोन में MIUI 8 पर आधारित एंड्रायड नॉगट अपडेट जारी कर दिया जाएगा।

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी CMOS के साथ रियर और 5 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा एलईडी फ्लैश, PDAF, f/2.0 अपर्चर जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    नोट: यदि यूजर कैश अॉन डिलिवरी का अॉप्शन चुनते हैं, तो फोन मिलने की ज्यादा उम्मीद रहती है। क्योंकि कई बार पेमेंट करते हुए ही फोन अाउट अॉफ स्टॉक हो जाता है। कई बार ट्रांजैक्शन कैंसिल भी हो जाती है।

    यह भी पढ़े,

    सरकार बना रही ऑनलाइन पेमेंट को आसान, इन टूल्स से कैशलैस लेनदेन हो रहा कामयाब

    जियो को मात देने एयरटेल लाया Surprise प्लान, 100 रुपये में पाएं 10GB एक्स्ट्रा 4G डाटा

    जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल, आइडिया और वोडफोन अपने डाटा प्लान्स में कर सकते हैं भारी कटौती