Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amazon दे रहा सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो पर भारी डिस्काउंट, 16 MP कैमरा और 4 GB रैम है खासियत

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Tue, 09 May 2017 02:31 PM (GMT+05:30)

    अमेजन कंपनी सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है ...और पढ़ें

    Amazon दे रहा सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो पर भारी डिस्काउंट, 16 MP कैमरा और 4 GB रैम है खासियत
    Amazon दे रहा सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो पर भारी डिस्काउंट, 16 MP कैमरा और 4 GB रैम है खासियत

    नई दिल्ली(जेएनएन)। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी सीरिज के गैलेक्सी C7 प्रो स्मार्टफोन को पिछले महीने ही लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 27,990 रुपये के साथ लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को अब आप इससे भी कब कीमत में खरीद सकते है। आपको बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इस फोन पर स्पेशल डिस्काउंट दे रही है।

    अमेजन कंपनी सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसका मतलब इस स्मार्टफोन को अब आप 25,990 रुपये में खरीद सकते है। गैलेक्सी C7 प्रो स्मार्टफोन गोल्ड और नेवी ब्लू रंग में उपलब्ध है। आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर को ही मिलेगा।

    सैमसंग गैलेक्सी C7 प्रो के फीचर्स:

    इस फोन में 5.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0.1 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा गैलेक्सी C7 प्रो में ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही सैमसंग पे फीचर भी दिया गया है।

    फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन में सेंसर एफ/1.9 अपर्चर दिया गया है। इसके कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Asus का नया स्मार्टफोन ऑनलाइन हुआ लीक, एंड्रायड नॉगट पर करेगा काम

    वनप्लस 5 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के मिले संकेत, कंपनी ने टीजर किया जारी

    Nubia Z17 ऑनलाइन आया नजर, 8GB रैम और ड्यूल रियर कैमरा से हो सकता है लैस