Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम स्मार्टफोन, 4 जीबी रैम और 19 एमपी कैमरा से है लैस

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 01 Jun 2017 06:10 PM (IST)

    सोनी ने भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है ...और पढ़ें

    सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम स्मार्टफोन, 4 जीबी रैम और 19 एमपी कैमरा से है लैस
    सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम स्मार्टफोन, 4 जीबी रैम और 19 एमपी कैमरा से है लैस

    नई दिल्ली (जेएनएन)। जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस Xperia XZ Premium लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत 59,990 रुपये है। इसे 2 जून से सोनी के रिटेल स्टोर, बड़े मल्टीब्रांड स्टोर और ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। ग्राहक 9 जून तक इस फोन को बुक कर सकते हैं। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी 8,990 रुपये का ब्लूटूथ स्पीकर फ्री देगी। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 से लैस यह फोन भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन बन गया है। इसे ल्यूमिनस क्रोम और डीप सी ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इस फोन में कई खासियतें दी हैं।

    सोनी Xperia XZ Premium में क्या है खास?

    डिस्प्ले:

    इसमें 5.5 इंच का 4K हाई डायनमिक रेंज डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2160x3840 है। इसकी डिस्प्ले को सोनी ब्राविया टीवी की तकनीक से बनाया गया है जिससे यूजर को बेहतर अनुभव होगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।

    प्रोसेसर और मैमोरी:

    यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इससे यूजर को मल्टीटास्किंग काम करने में आसानी होगी। साथ ही फोन का इंटरफेस भी स्मूथ होगा। इसमें 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    कैमरा:

    फोटोग्राफी लवर्स के लिए इसमें 19 मेगापिक्सल का मोशन आई कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा ट्रिपल इमेज सेंसिंग तकनीक और प्रेडिक्टिव हाइब्रिड ऑटोफोकस से लैस है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इस कैमरे से 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से स्लो मोशन वीडियो बनाई जा सकती है। साथ ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 22 एमएम वाइड एंगल लेंस से लैस है।

    खबरें और भी

    अन्य फीचर्स:

    इस फोन में ड्यूल सिम कनेक्टिविटी दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3230 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रायड नॉगट पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीएस, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, गूगल कास्ट, यूएसबी 3.1 टाइप सी पोर्ट और एनएफसी जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसे आईपी 65/68 की सर्टिफिकेशन मिली हुई है।

    यह भी पढ़ें:

    6 जीबी रैम का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन 9 जून से होगा भारत में उपलब्ध

    ढाई मीटर ऊंचाई से गिरकर भी इस कैमरे को नहीं पहुंचेगा कोई नुकसान

    स्मार्टवॉच आएगी गाने सुनने और फोटो खीचने के काम